मणिपुर: चंदेल में म्‍यांमार बॉर्डर पर असम राइफल्‍स के जवानों पर हमला, कुछ जवान शहीद

चंदेल। मणिपुर के चंदेल से एक बुरी खबर आ रही है। यहां पर असम राइफल्‍स के जवानों पर हमले की जानकारी है। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि तीन जवान हमले में शहीद हो गए हैं तो वहीं पांच जवान घायल हैं। इसमें से चार असम राइफल्‍स के और एक सेना का जवान है। घटना भारत-म्‍यांमार बॉर्डर के करीब हुई है। गौरतलब है कि चंदेल वही जगह जहां पर पांच साल पहले जून 2015 में सेना काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। उस हमले में 17 जवान शहीद हो गए थे।

china-north-east.jpg

यह भी पढ़ें-नॉर्थ ईस्‍ट में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में चीन

तीन जवान तुरंत शहीद

सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि 4 असम राइफल्‍स की कोबरा पार्टी पर स्‍थानीय आतंकी संगठन पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने आईईडी ब्‍लास्‍ट में निशाना बनाया है। आतंकियों की तरफ से फायरिंग भी गई जिसमें तीन जवान घटनास्‍थल पर ही शहीद हो गए हैं। जबकि बाकी जवानों को गंभीर चोट आई है। यह‍ घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही दिनों पहले यूरोपियन थिंक टैंक की तरफ से कहा गया है कि चीन, म्‍यांमार के आतंकियों को हथियार देकर भारत के नॉर्थ ईस्‍ट में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+