भारत में भूटान के राजदूत बोले-हमारी सीमा में चीन का गांव बसने की खबरें गलत
नई दिल्ली। भारत में भूटान के राजदूत ने इस बात से इनकार कर दिया है कि उनके देश की सीमा के अंदर चीन ने कोई गांव बसा लिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ऐसी खबरें भारत की मीडिया में आई हैं कि चीन ने भूटान की सीमा में डोकलाम क्षेत्र से करीब 9 किलोमीटर दूर एक गांव बसा लिया है। ये खबर चीन की सरकारी मीडिया के एक सीनियर जर्नलिस्ट की तरफ से ट्विटर पर पोस्ट की गईं फोटोग्राफ्स के बाद मीडिया तक पहुंची थी। डोकलाम वही जगह है जहां पर साल 2017 में चीन और भारत के बीच विवाद हुआ था।

भारत ने जताई थी आशंका
चीन के सरकारी चैनल सीजीटीएन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर काम कर रहे शेन शिवेई ने गांव की तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि यह वही हिस्सा है जो डोकलाम क्षेत्र है। इस चीनी गांव को पंगड़ा के तौर पर बताया जा रहा है और यह भूटान की सीमा के अंदर 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत ने हमेशा से इस बात की आशंका जताई थी कि चीन, डोकलाम में एक बार फिर से आक्रामक हो सकता है और यह गांव अब इसी तरफ इशारा करता है। चीन भारत और भूटान के क्षेत्र पर कब्जे की कोशिशों में लगा है। भारत के लिए यह विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि वह भूटान की क्षेत्रीय अखंडता के लिए जिम्मेदार है जिसके पास एक सीमित सशस्त्र बल है।
साल 2017 में डोकलाम में हुआ विवाद
जून 2017 में हुआ डोकलाम गतिरोध, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव से पहले सबसे गंभीर मुद्दा था। यह तनाव 70 दिन बाद जाकर खत्म हो सका था। लद्दाख में गतिरोध के बाद से परमाणु-हथियारों से लैस दोनों देशों ने सीमा पर हजारों सैनिकों को भेजा है। चुशुल में हुई आंठवें दौर की कोर कमांडर वार्ता के बाद भारत और चीन ने तनाव को कम करने के लिए तीन चरण की योजना बनाई है। लेकिन डिसइंगेजमेंट के प्लान पर अभी तक कोई हस्ताक्षर या समझौता नहीं हुआ है। योजना को लागू करने के लिए किसी भी समय अवधि पर सहमति नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच यह तय नहीं होगा कि यह किस हद तक होगा। दोनों देशों के बीच नौंवे दौर की कोर कमांडर वार्ता भी होने वाली है और इसकी तारीख अभी तक तय नहीं हो सकी है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications