सुषमा की धमकी के बाद भी नहीं सुधरा अमेजन, अब किया ये कारनामा
योनि आकार के इस एश्ट्रे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
नई दिल्ली। अपने प्रोडेक्ट को लेकर कई दफा विवादों में आ चुकी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद की वजह एश्ट्रे का आकार है। योनि के आकार की एश्ट्रे को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है।


लोगों ने दी विरोध की चेतावनी
योनि आकार के इस एश्ट्रे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। स्त्री को इस तरह से प्रस्तुत करने का लोग विरोध कर रहे हैं। कई यूजर ने इसकी बिक्री तुंरत बंद करने को कहा है। इसकी ऑनलाइन कीमत 4229 रुपए बताई गई है।

बेचा गलत भारतीय झंडा
अमेजन कनाडा हाल ही में तब मुश्किल में आया था, जब पाया गया कि ऑनलाइन साइट भारत का गलत नक्शा बेच रही है। इसको लेकर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई और कंपनी का विरोध हुआ। इसके बाद भारतीय झंडे के पायदान भी कंपनी ने बेचने शुरू कर दिए।

सुषमा ने दी थी चेतावनी
तिरंगा के पायदान बेचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कंपनी को चेतावनी जारी की थी, कि अगर कंपनी ने इस तरह का बर्ताव किया तो भारत में उसकी बिक्री रोक दी जाएगी। जिसके बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने तिरंगा वाले पायदानों की बिक्री रोक लगा दी थी और तिरंगा वाले पायदानों को वेबसाइट से हटा दिया गया है।

चप्पल पर महात्मा गांधी की तस्वीर
इससे पहले जनवरी में ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमैजन ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल बाजार में उतारी थी। अमैजन पर बापू की तस्वीर वाली चप्पलें बिक रही थी जिसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ, जिसके बाद बिक्री रुकी।












Click it and Unblock the Notifications