पाकिस्‍तानी एक्टर का दावा-सुशांत की लाइफ पर बन रही फिल्म का हीरो हूं मैं, अमेजन प्राइम ने किया खारिज

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्‍थी अभी सुलझी भी नहीं है कि अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि सुशांत के जीवन पर फिल्‍म बनने जा रही है और इसमें मुख्‍य भूमिका में पाकिस्‍तानी एक्‍टर हसन खान होंगे। लेकिन अब वैश्विक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहा है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पहले जान लीजिए क्‍या आई थी खबर

पहले जान लीजिए क्‍या आई थी खबर

हाल ही में हसन खान ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता की तस्वीर के साथ लिखा, 'अलहमदोलिल्लाह, एक प्रोजक्ट मिला है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। भारतीय वेब में मुझे सुशांत सिंह राजपूत का किरदार निभाने का मौका मिला है।' इसके बाद सोशल मीडिया में खबर आने लगी कि सुशांत की जीवन पर ओवर द टॉप प्लेफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर सकती है। आपको बता दें कि हसन खान पाकिस्तानी सिनेमा के चर्चित कलाकारों मे से एक हैं।

ओटीटी ने कर दिया खारिज

ओटीटी ने कर दिया खारिज

हसन खान के इस खुलासे के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो उनकी इस बात को सिरे से खारिज किया है। अमेजन ने बयान जारी करते हुए कहा, अमेजन प्राइम वीडियो ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर अभिनेता हसन खान के साथ या किसी और के साथ इस मामले के लिए किसी भी प्रोजेक्ट को कमीशन या लाइसेंस नहीं दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है सीबीआई जांच की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है सीबीआई जांच की मंजूरी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके परिवार के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। देश की शीर्ष अदालत ने उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने के पक्ष में फैसला किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका दायर की थीं, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि उनके खिलाफ पटना में दर्ज हुए मामले को मुंबई में ट्रांसफर किया जाए साथ ही फिलाहल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से न करवाई जाए। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+