अमेजन की वेबसाइट पर बिक रही महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल

पहले अमेजन ने तिरंगे की तस्वीर वाले पायदान को अपनी बेवसाइट पर दिखाया था और अब उसकी वेबसाइट पर महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल बिक रही है।

नई दिल्ली। करीब दो दिन पहले कनाडा में ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा पायदान पर तिरंगे की तस्वीर लगाने की खबर सामने आई थी। पूरे देश में इसकी आलोचना के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कड़े ऐतराज के बाद कंपनी ने इसे अपने ई-कॉमर्स वेब पोर्टल से हटा लिया था। एक बार फिर से अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर विवादित तस्वीर दिखाई है। अमेजन की वेबसाइट पर इस बार महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। अमेजन पर इसकी कीमत 16.99 डॉलर दिखाई गई है। इस चप्पल को गांधी फ्लिप फ्लॉप्स (Gandhi Flip Flops) नाम दिया गया है।

amazon अमेजन की वेबसाइट पर बिक रही महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल
ये भी पढ़ें- कैलेंडर में पीएम मोदी की तस्वीर विवाद पर बोले तुषार गांधी, हाथ में चरखा, दिल में नाथूराम

अमेजन द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चप्पल पर लगी तस्वीर दिखाए जाने से भारत के बहुत से लोग आहत हैं और इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सुषमा स्वराज ने पिछले हफ्ते ही कड़ा कदम उठाते हुए अमेजन पर तिरंगे वाले पायदान बेचे जाने पर रोक लगाने को कहा था। उन्होंने अमेजन से कहा था कि इस प्रोडक्ट को वेबसाइट से हटाया जाए और माफी मांगी जाए। सुषमा स्वराज ने कहा था कि ऐसा न करने पर अमेजन को भारत में किसी तरह की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- सरकार ने जारी किया नया पैन कार्ड, क्यूआर कोड ने बनाया इसे और अधिक सुरक्षित
उनकी बात मानते हुए अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष और कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने सुषमा स्वराज से भारतीयों को आहत करने के लिए माफी मांगी थी। साथ ही सुषमा स्वराज ने भारतीय दूतावास से कहा था कि वह अमेजन कनाडा से इस मामले पर बात करे। अब देखना ये होगा कि इस बार गांधी की तस्वीर वाली चप्पल बेचने पर किस तरह का कदम उठाया जाता है और इसके लिए अमेजन माफी मांगता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+