Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत रत्न से सम्मानित अमर्त्य सेन अकेले हैं जिन्‍होंने मुफ्त हवाई यात्राओं का लिया आनंद,जानें कितनी की यात्रा

नई दिल्‍ली, 2 जून। भारत रत्‍न देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान है। ये पुरस्‍कार से सम्‍मानित शख्सियत को कई सुविधाएं मिलती है। क्‍या सभी भारत रत्न पुरस्कार विजेता एयर इंडिया की उड़ानों में आजीवन मुफ्त हवाई यात्रा के हकदार हैं और वह भी उच्चतम श्रेणी में? इस सवाल का जवाब राइट टू इनफारमेशन के तहत केंद्र सरकार ने दिया है। इसके साथ ही ये भी जानिए कि नोबेल पुरस्‍कार विजेता अमर्त्य सेन ने पिछले चार सालों में कितनी बार मुफ्त हवाई यात्राएं की है।

Amartya Sen
'

आरटीआई के तहत मांगी गई थी ये जानकारी

बता दें इंडिया टुडे ने यह जानने के लिए एयर इंडिया के साथ सूचना का अधिकार (आरटीआई) एक अप्‍लीकेशन दी । जिसमें सवाल किया गया कि केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्‍मानित व्‍यक्ति को यह भत्ता देने का फैसला कब किया, इस सम्‍मान से सम्‍मानित हो चुके लोगों ने कितनी बार इसका लाभ उठाया है और प्राप्त भत्तों का लागत क्‍या थी इस सबके बारे में पूछा। इस आईटीआई के तहत पूछे गए सवा में ये भी पूछा गया कि कितनी बार नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत रत्न से सम्मानित अमर्त्य सेन ने इस लाभ का लाभ उठाया था।

2003 में अटल बिहारी की सरकार में इसकी हुई थी शुरूआत

इसका जवाब देते हुए, एयर इंडिया ने कहा, "भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं को मुफ्त टिकट जारी करने की प्रक्रिया पूर्ववर्ती इंडियन एयरलाइंस द्वारा 25/08/2003 को शुरू किया गया था।" तब 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार केंद्र में थी।

इस निर्णय के पीछे जानें क्‍या था कारण

इंडियन एयरलाइंस के 2003 के सर्कुलर जिसे मीडिया को साझा किया गया है और इस निर्णय के पीछे का कारण बताया। इसमें बताया गया कि उपरोक्त निर्णय सम्मानित व्यक्तित्वों के सम्मान में उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके अत्यधिक प्रशंसित योगदान के लिए सम्मान के रूप में लिया गया है। इसलिए, हमारा प्रयास है कि उनकी यात्रा आवश्यकताओं को सुविधाजनक बनाने में सभी सहायता प्रदान की जाए।"

मुफ्त यात्रा करना चाहते हैं? भारत रत्न प्राप्त करें"

सर्कुलर में कहा गया है कि "लागू कर और अन्य शुल्क इंडियन एयरलाइंस द्वारा वहन किए जाएंगे" और "टिकट इकोनॉमी क्लास में जारी किए जाएंगे लेकिन उन्हें एक्जीक्यूटिव क्लास में अपग्रेड किया जाएगा"। बता दें कुछ समय पहले द टाइम्स ऑफ इंडिया में एक रिपोर्ट ने सरकार के फैसले का मजाक उड़ाते हुए कहा था, "मुफ्त यात्रा करना चाहते हैं? भारत रत्न प्राप्त करें"।

नोबेल पुरस्‍कार विजेजा अमर्त्‍य सेन ने जानें चार साल में कितनी बार की मुफ्त हवाई यात्रा

नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत रत्न से सम्मानित अमर्त्य सेन ने इस लाभ का लाभ उठाया था इस प्रश्‍न के जवाब में एयर इंडिया ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता ने 2015 से 2019 तक 21 बार इस सुविधा का लाभ उठाया है। एयरलाइंस ने कहा कि उनकी यात्रा के मौद्रिक मूल्य का पता नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि "समय और यात्रा की तारीख पर प्रचलित किराया शामिल नहीं है"।

अमर्त्य सेन ही अकेले शख्‍स हैं जिन्‍होंने मुफ्त हवाई यात्राओं का लिया आनंद

एयरलाइंस ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सेन एकमात्र भारत रत्न पुरस्कार विजेता हैं जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है। रिकॉर्ड के लिए, अब तक 48 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है और उनमें से 14 मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए। शेष 34 में से, प्रोफेसर अमर्त्य सेन के अलावा, केवल तीन अन्य भारत रत्न पुरस्कार विजेता हैं जो अभी भी जीवित हैं । वो हैं लता मंगेशकर (2001), सचिन तेंदुलकर (2014) और प्रोफेसर सी एन आर राव (2014)।

https://hindi.oneindia.com/photos/hemkund-sahib-covered-with-five-feet-snow-oi62391.html#photos-1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+