कोरोना के चलते इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, भक्त कर सकेंगे ऑनलाइन 'आरती'

नई दिल्‍ली, 21 जून। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा नहीं होगी। हालांकि, भक्तों के लिए "आरती" की सुविधा ऑनलाइन होगी।

Recommended Video

    Amarnath Yatra 2021: Corona के चलते फिर रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, ऑनलाइन होंगे दर्शन | वनइंडिया हिंदी
    pic

    सोमवार को ये निर्णय लिया गया है कि कोरोना महमारी के कारण इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा नहीं होगी। हालांकि, भक्तों के लिए "आरती" की सुविधा ऑनलाइन होगी। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड के साथ चर्चा के बाद की इस बात घोषणा की। हिमालय की ऊपरी पहुंच में स्थित भगवान शिव के 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 56-दिवसीय यात्रा 28 जून को पहलगाम और बालटाल के जुड़वां मार्गों से शुरू होने वाली है और 22 अगस्त को समाप्त होगी।

    मनोज सिन्हा ने विकास की पहल के अलावा पिछले सप्‍ताह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की जानकारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, केंद्र सरकार और जम्मू और प्रशासन के शीर्ष सुरक्षा और खुफिया अधिकारी बैठक का हिस्सा थे।

    बता दें दिल्‍ली एम्‍स अस्‍पताल के निदेशक ने दो दिन पूर्व भारत में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दी है। इस चेतावनी में एम्‍स निदेशक ने कहां है कि चूंकि भारत के विभिन्‍न राज्‍यों में लॉकडाउन अब खुल चुका है ऐसे में आने वाले 5 से 6 हफ्ते के बीच कोरोना की थर्ड वेव आ सकती है।

    यही कारण है कि कोरोना के चलते इस बार अमरनाथ यात्रियों को मायूस होना पड़ेगा। जबकि आपको बता दें कुछ समय पूर्व सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए कुछ नियमों और शर्तो को लागू करते हुए एक विशेष आयु वर्ग के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया था लेकिन अब वो भी बेमतलब साबित होगा।

    https://hindi.oneindia.com/photos/international-yoga-day-celebrated-in-new-yorks-times-square-oi63153.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+