अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के प्रथम पूजा में शामिल हुए गवर्नर सत्य पाल मलिक
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक सोमवार को अमरनाथ गुफा के गर्भगृह में पूजा अर्चान की। उनके साथ अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान सत्यपाल मलिक ने आज हुए प्रथम पूजा समारोह में हिस्सा लिया है। और यात्रा तीर्थ शिविर में तीर्थयात्रियों के लिए किए गए व्यवस्थाओं की चर्चा भी की। बता दें कि आज अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना भी कर दिया गया है। यह पहला जत्था बालटाल बेस कैंप से रवाना किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए तगड़े इतंजाम किए गए हैं। इस पूरे रूट पर चप्पे-चप्पे पर सेना और पुलिस के जवान तैनात हैं, जिससे कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित तरीके से पूरा कराया जा सके। इस जत्थे में कुल 1617 श्ररद्धालू शामिल हैं। जिसमे 1174 पुरुष, 379 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। साथ ही 49 संतों ने भी बालटाल से यात्रा शुरू की है। इसके अलावा पहलगाम से 2800 श्रद्धालु हैं जिसमे 2321 पुरुष, 463 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं।
J&K Governor Satya Pal Malik, Chairman of the Shri Amarnathji Shrine Board,
— ANI (@ANI) July 1, 2019
paid obeisance at the Sanctum Sanctorum and participated in the Pratham Pooja ceremony earlier today. Governor reviewed the arrangements made for the pilgrims at the Yatra Shrine Camp pic.twitter.com/G7hdZLAZBr
इससे पहले अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार की सुबह रवाना किया गया। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया, यह जत्था भगवंत नगर में जम्मू के बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए थे, यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि इस इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगी।
यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, राज्यपाल ने कही बड़ी बात