Amarnath Yatra 2020: कोरोना महामारी के चलते रद्द की गई अमरनाथ यात्रा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उन्होंने इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद करने का फैसला लिया है। अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होने वाली थी। 42 दिन तक चलने वाली इस यात्रा के पहली ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने केवल 15 दिनों का कर दिया गया था।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने आज दोपहर तीन बजे इस मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राज्य के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान तय किया गया कि, अमरनाथ यात्रा शुरू होने के कारण राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां सरकार की ओर से पहले ही पूरी कर ली गईं थी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना के लॉकडाउन के चलते इसे देरी से और सीमित समय के लिए शुरू करने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले जून में श्राइन बोर्ड ने केवल बालटाल के रास्ते से यात्रा के संचालन का फैसला किया था और पारंपरिक पहलगाम के रास्ते तैयारी पूरी ना होने के कारण यात्रा को स्थगित रखने का फैसला लिया था। साथ ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों के लिए एक अलग कोविड अस्पताल का भी इंतजाम किया था।
उधर श्रीनगर में मंगलवार को भगवान शिव की पवित्र चांदी की छड़ी (छड़ी मुबारक) को श्रवण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शहर में प्राचीन शारिका भवानी मंदिर लाया गया। दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर्वतों में अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए वार्षिक तीर्थ यात्रा से जुड़ी सदियों पुरानी परंपराओं के अनुसार चांदी की छड़ी को लाया गया। इस दौरान की गयी पूजा-अर्चना में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण कुछ ही साधुओं ने भाग लिया। यह पूजा करीब एक घंटे से अधिक चली।












Click it and Unblock the Notifications