अमरनाथ आतंकी हमला: स्पेशल परमिट अप्लाई करने के बावजूद सुरक्षा काफिले में क्यों नहीं थी बस?

यात्रियों ने बताया कि अचानक से गोलियों की आवाज आने लगी और चारों तरफ चीख पुकार मच गई। जिस समय हमला हुआ, उस वक्त ज्यादातर श्रद्धालु सोए हुए थे।

जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस पर कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है और सरकार से आतंकियों के खात्मे की मांग कर रहा है। सोमवार को श्रद्धालुओं की जिस बस पर आतंकी हमला हुआ, उस बस में कुल 56 यात्री सवार थे। इनमें से 7 यात्रियों की आतंकी हमले में मौत हो गई।

बस में सफर कर रहे यात्रियों की सूची

बस में सफर कर रहे यात्रियों की सूची

बस में 24 से 64 साल की उम्र के कुल 56 यात्री सवार थे। हमले में कई यात्री घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालुओं को ले जा रही GJ09 Z9976 नंबर की बस ने अमरनाथ यात्रा में भाग लेने को स्पेशल परमिट के लिए अप्लाई किया था। इसके बावजूद यह साफ नहीं हो पाया है कि बस सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी में जाने वाले जत्थों का हिस्सा क्यों नहीं बन पाई।

बस ने स्पेशल परमिट के लिए किया था अप्लाई

बस ने स्पेशल परमिट के लिए किया था अप्लाई

हमले में घायल हुए यात्रियों का कहना है कि उन्हें बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि उनके ऊपर इस तरह से हमला हो जाएगा। यात्रियों ने बताया कि अचानक से गोलियों की आवाज आने लगी और चारों तरफ चीख पुकार मच गई। यात्रियों के मुताबिक जिस समय हमला हुआ, उस वक्त ज्यादातर श्रद्धालु सोए हुए थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आया और जब तक कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बस को दोनों तरफ से घेरकर चलाईं गोलियां

बस को दोनों तरफ से घेरकर चलाईं गोलियां

यात्रियों ने बताया कि आतंकियों ने बस को दोनों तरफ से घेरकर गोलियां चलाईं। इस आतंकी हमले के बाद कई सिरों से जांच की जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं। आतंकियों की तलाश में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है। वहीं आतंकी हमले के बाद राजनीतिक दलों ने मंगलवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है।

मरने वाले यात्री गुजरात के

मरने वाले यात्री गुजरात के

गौरतलब है कि सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला कर दिया। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हो गए। इस हमले में मरने वाले सभी यात्री गुजरात के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+