अमर सिंह के विदाई भाषण पर जया बच्चन की बेरुखी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अमर सिंह कल यानी मंगलवार को राज्य सभा से रिटायर हो गए। विदाई की वेला में उनका चेहरा मुरझाया हुआ था। कल उनका सदन में भाषण बहुत भावुक रहा। उन्होंने अरुण जेटली का अपने भाषण में कई बार जिक्र किया।

 अमर सिंह के विदाई भाषण पर जया बच्चन की बेरुखी

वे जब राज्य सभा में बिताए अपने अनुभवों को सांझा कर रहे थे,तब सदन में जया बच्चन भी थीं। अमर सिंह के भाषण के दौरान कई बार तालियां भी बजीं, पर जया बच्चन ने ना तो मेज थपथपाई और ना ही तालियां ही बजाई।

अमर को लगी थी चोट

किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि अमर सिंह ही जया बच्चन को राज्य में लेकर आए थे। पर जब मुलायम से अमर सिंह के संबंध खराब हुए तो जया ने अमर सिंह का साथ छोड़ा। इस कारण से अमर को गहरी चोट लगी थी।

नहीं भूले मुलायम को

अमर सिंह ने भारी मन से सदन के प्रति आभार जताया। सिंह ने सदन के नेता व वित्त मंत्री अरुण जेटली की तारीफों के पुल बांधा। हालांकि इस दौरान वे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव की प्रशंसा करना नहीं भूले।

कल राज्यसभा कवर कर रहे बहुत से पत्रकारों ने बताया कि अमर सिंह बेहद निराश-हताश लग रहे थे। उनके फिर से संसद सदस्य बनने का ख्वाब कुछ दिन पहले ही चूर हो था जब मुलायम सिंह यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी का राज्यसभा से उम्मीदवार ना बनाने का फैसला लिया था।

दरअसल कल कुछ सांसदों की विदाई की बेला में उच्च सदन के लगभग सभी माननीय गिले-शिकवे भूल एक-दूसरे का बखान कर रहे थे। इसी बीच निर्दलीय सदस्य मोहम्मद अदीब अपना कड़वा अनुभव सुनाने से नहीं चूके। पीछे बैठने वालों के साथ सदन में जो कुछ होता है, उसे सुनाकर अपनी बात पूरी की।

जेटली की तारीफ

हम्मद अदीब ने भी जेटली की वाकपटुता वाले भाषण की जमकर प्रशंसा की। ब्रजेश पाठक और अवतार सिंह करीमपुरी ने बसपा प्रमुख मायावती का बखान किया। विदा होने वालों में सदस्यों में तीन फिर सदन की सदस्यता के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

इनमें सपा के रामगोपाल यादव और बसपा के वीर सिंह प्रमुख हैं। रिटायर होने वाले अन्य सदस्यों में अखिलेश दास, बृजलाल खाबड़ी, कुसुम राय और राजाराम शामिल हैं। विदा हो रहे सदस्यों के योगदान की सभापति हामिद अंसारी और सदन के नेता अरुण जेटली ने सराहना की और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+