सपा में शामिल होंगे अमर सिंह

लखनऊ। एक जमाने में सपा में नंबर दो की जगह रखने वाले अमर सिंह के लिए सपा सुप्रीमो के दिल में फिर प्रेम जागा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव अमर सिंह को सपा की ओर से राज्यसभा भेज सकते हैं। सूत्रों की माने तो आज अमर सिंह ने मुलायम सिंह से लखनऊ में मुलाकात की है, साथ ही संभावना जतायी जा रही है कि राज्यसभा में अमर सिंह सपा की ओर से सांसद हो सकते हैं।

amar-mulayam

लखनऊ में हुई बैठक के बाद अटकले तेज हो गयी हैं कि अमर सिंह एक बार फिर से सपा में लौट सकते हैं। बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी का मुस्लिम चेहरा आजम खां और अमर सिंह में बढ़े विवाद के बाद अमर सिंह को सपा से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। आपको बता दें कि 20 नवंबर को राज्यसभा के सांसदों का चुनाव है।

उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा सांसदों का चुनाव 20 नवंबर को होना है। जिसमें 6 सीटें सपा, 2 बसपा, 1 भाजपा, जबकि कांग्रेस-आरएलडी की 1 सीट है। संभव है कि शुक्रवार को सपा की संसदीय दल की बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता मुलायम सिंह यादव करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+