अमर सिंह ने आरएसएस को दान किया आजमगढ़ का अपना बंगला और जमीन
नई दिल्ली। राज्यसभा के सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपनी पैतृक संपत्ति राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सेवा भारती संस्थान को दान कर दी है। अमर सिंह ने जो संपत्ति आरएसएस को दी है, उसमें कथित तौर पर एक बंगला और दस बीघा खेत शामिल हैं। जिस संस्था सेवा भारती को सिंह ने अपनी संपत्ति दान की है, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुसांगिक संगठन है।
करीब 15 करोड़ की संपत्ति दान की
अमर सिंह ने जो पैतृक संपत्ति सेवा भारती को दी है। उसकी कीमत 15 करोड़ आंकी गई है। इसमें करीब चार करोड़ का उनका बंगला, और खेत शामिल हैं। आजमगढ़ के तरवा गांव में अमर सिंह का जन्म हुआ है। यहां उनके परिवार की काफी संपत्ति है। हालांकि अमर सिंह का यहां काफी दिन से यहां बहुत आना-जाना नहीं है।
इन दिनों आरएसएस से करीबी
अमर सिंह के संपत्ति दान करने को लेकर उनके परिवार ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। कुछ समय पहले सपा से बाहर किए जाने के बाद अमर सिंह की आरएसएस और भाजपा से काफी करीबी है। वो लगातार आरएसएस और भाजपा की तारीफ करते रहे हैं और इनके मंचों पर भी दिखते हैं।
योगी के मंत्री ने कहा- अयोध्या में सेना तैनात हो, कुछ हुआ तो सीएम होंगे जिम्मेदार
सपा सरकार में आजमगढ़ से ज्यादा रहा लगाव!
कभी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी रहे अमर सिंह सपा सरकार में आजमगढ़ काफी आते थे। सपा से अलग होने के बाद अमर सिंह ने पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर राष्ट्रीय लोक मंच नाम की पार्टी बनाई। इसको लेकर उन्होंने पद यात्रा भी की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई।
अमर सिंह बोले- मैं नहीं होता तो लालू की बेटी से होती अखिलेश यादव की शादी