अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा सहित 7 को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने सभी छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। लंबे समय से सपा से दूर रहने वाले अमर सिंह को आखिरकार सपा की सीट पर राज्यसभा का टिकट मिल गया है। जबकि कांग्रसे का दामन छोड़ सपा में शामिल होने वाले बेनी प्रसाद वर्मा को भी राज्यसभा का टिकट मिल गया है।
पढ़ें- नीतीश के कारण टूट सकता है लालू का घर
केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी सातों नामों पर मुहर लगा दी गयी, जिसकी पुष्टि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने की। बेनी प्रसाद व अमर सिंह के अलावा बिल्डर संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह, दिशंभर प्रसाद निषाद, अरविंद निषाद को भी राज्यसभा का टिकट दिया गया है।
राज्य सभा के लिये इन्हें मिला टिकट
1-
बेनी
प्रसाद
वर्मा
2-
अमर
सिंह
3-
संजय
सेठ
4-
सुखराम
सिंह
यादव
5-
रेवती
रमण
सिंह
6-
दिश़ंभर
प्रसाद
निषाद
7-
अरविंद
निषाद
सिंह
राज्य सभा के साध ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गयी है। इसमें जो अहम चेहरे सामने आये हैं उसमें भुक्कल नवाब और बलराम सिंह यादव का नाम सामने आया है।
विधान परिषद के लिये इनको मिला ग्रीन सिग्नल
1-
बलराम
यादव
2-
सत्यव्रत
प्रसाद
3-
जशवंत
सिंह
4-
रामसुंदर
दास
निषाद
5-
जगजीवन
प्रसाद
6-
कमलेश
पाठक
7-
रणविजय
सिंह