महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, जानिए किसको क्या मिला?

नई दिल्ली, 14 अगस्त। महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के एक हफ्ते बाद नव-नियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शहरी विकास मंत्रालय अपने पास रखा है। जबकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं राधाकृष्ण विखे-पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास और सुधीर मुनगंटीवार को वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन विभाग सौंपा गया है। सीएम और डिप्टी सीएम के अलाव कुल 18 मंत्रियों में विभागों को बंटवारा किया गया है।

Eknath Shinde and Fadanvis
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के नए पोर्टफोलियो के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास 13 विभाग हैं। ये सभी विभाग सीएम खुद संभालेंगे। जबकि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय के अलावा कानून और न्याय, जल संसाधन, आवास और ऊर्जा विभाग का जिम्मा दिया गया है।

Recommended Video

    Shinde-Fadnavis सरकार के Ministers के बीच हुआ विभागों का बंटवारा | वनइंडिया हिंदी | *News

    वहीं सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता, राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मिट्टी और पानी संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक और वक्फ के साथ-साथ विभागों को किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है। इस सभी विभागों का जिम्मी सीएम शिंदे खुद संभाल रहे हैं।

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मंजूरी के बाद जिन 18 अन्य मंत्रियों को विभाग सौंपे गए हैं वो निम्म हैं-

    राधाकृष्ण विखे-पाटिल - राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास

    सुधीर मुनगंटीवार - वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, और मत्स्य पालन

    चंद्रकांत पाटिल - उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य

    डॉ. विजयकुमार गावित - आदिवासी विकास

    गिरीश महाजन - ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण

    गुलाबराव पाटिल - जल आपूर्ति और स्वच्छता

    दादा भुस - बंदरगाह और खदान

    संजय राठौड़ - खाद्य एवं औषधि प्रशासन

    सुरेश खाड़े - श्रम विभाग

    संदीपन भुमरे - रोजगार गारंटी योजना और बागवानी

    उदय सामंत - उद्योग

    प्रो. तानाजी सावंत - जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

    रवींद्र चव्हाण - लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण

    अब्दुल सत्तार - कृषि

    दीपक केसरकर - स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा

    अतुल साव - सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं बहुजन कल्याण

    शंभूराज देसाई - राज्य उत्पाद शुल्क

    मंगल प्रभात लोढ़ा - पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला एवं बाल विकास

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+