हड़ताल से परेशान इलाहाबाद विवि के कुलपति ने दिया इस्तीफा

शैक्षिक वातावरण हो रहा है खराब
कुछ दिनों से विश्विद्यालय के छात्र भी इस तरह के माहौल से शैक्षिक वातावरण पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव से तंग आ गए थे। जिसके चलते छात्रों ने पच्चीस जुलाई को कुलपति के आवास के बाहर कई घंटे प्रदर्शन किया था।
जानकारी के मुताबिक 2005 को विवि के लिए केंद्रीय विश्विद्यालय का दर्जा दिया गया था। इसी के चलते उपजी परेशानियों के बीच विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर बीपी सिंह ने बताया कि प्रोफेसर सिंह ने फैक्स के जरिए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है।
प्रो. एके. सिंह देश-विदेश के कई बड़े संस्थानों में रसायन शास्त्र पढ़ा चुके हैं। इसके अलावा प्रो. एके सिंह आईआईटी के छात्र रहे हैं। प्रोफेसर सिंह को जनवरी 2011 में इलाहाबाद विवि का कुलपति नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications