इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस सत्येंद्र चौहान होंगे DERC के चेयरमैन
नई दिल्ली। इलाहबाद हाई कोर्ट के जस्टिस सत्येन्द्र सिंह चौहान को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। खबरों के मुताबिक न्यायाधीश चौहान जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद वह डीईआरसी के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह पद पिछले डेढ़ वर्ष से खाली पड़ा था।
दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष ने एक आधिकारिक आदेश पढ़ा। इसमें उन्होंने कहा कि, दिल्ली के उप-राज्यपाल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायाधीश चौहान को डीईआरसी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। आपको बता दें कि, डीईआरसी चेयरमैन की नियुक्ति आप सरकार और केंद्र के बीच विवाद की हड्डी रही है।
जस्टिस चौहान की नियुक्ति के बारे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैल ने भी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, माननीय जस्टिस सत्येन्द्र सिंह चौहान को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने डीईआरसी चेयरमैन की नियुक्ति के खत को ट्विटर पर शेयर किया है।