इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से सीधे करें डाउनलोड
नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समीक्षा अधिकारी (Review Officer) और कंप्यूटर सहायक (Computer Assistant) पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड (Allahabad HC Admit Card 2020) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए हाईकोर्ट की वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी, 2020 को किया जाएगा।
एडमिट कार्ड 20 दिसंबर, 2019 से 12 जनवरी, 2020 तक ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
- समीक्षा अधिकारी (Review Officer) और कंप्यूटर सहायक (Computer Assistant) पदों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट एडमिट कार्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन आईडी और जन्मतिथि डालें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
- जरूरत पड़ने पर इसकी हार्ड कॉपी भी जरूरी है, तो प्रिंट निकलवाना बेहतर होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 132 समीक्षा अधिकारी और 15 कंप्यूटर सहायक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन 30 सितंबर, 2019 से 21 अक्टूबर 2019 तक किया गया था। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
केरल के बाद अब तमिलनाडु में आ सकता CAA के खिलाफ प्रस्ताव