निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की फांसी पर 22 दिसंबर तक लगी रोक
इलाहाबाद। हाईकोर्ट से सोमवार को निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को राहत मिल गई है। उसकी फांसी की सजा पर फिर से रोक लगा दी गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह रोक 22 दिसंबर तक लगाई है। याचिका पर अगली सुनवाई अब 22 दिसंबर को होगी।

गौरतलब है कि इसके पहले सुरेंद्र कोली की फांसी एक दिसंबर तक के लिए टाल दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने के कारण कोर्ट ने यह फैसला लिया था। इसके बाद कोर्ट एक दिसंबर को इस मामले में अंतिम फैसला लिया गया।
केंद्र व राज्य सरकार को 21 नवंबर तक जवाब दाखिल करना था। राज्य सरकार ने जवाब दाखिल कर दिया, लेकिन केंद्र सरकार का जवाब नहीं आया था।












Click it and Unblock the Notifications