हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के इन इलाकों में सोमवार को बंद किए गए स्कूल-कॉलेज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन रविवार को भी जारी है जिसने हिंसक रूप धारण कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जमकर तांडव मचाया। इसके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में भी काफी बड़े तौर पर हिंसा देखने को मिली। जामिया और आसपास के इलाके में तनाव को देखते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने साउथ ईस्ट जिले में कल स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया।













Click it and Unblock the Notifications