कंजक्टिवाइटिस के चलते ईटानगर में 5 दिनों तक सभी स्कूल बंद, नर्सरी से कक्षा 8 तक के लिए आदेश जारी
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में कंजक्टिवाइटिस के चलते 5 दिनों तक नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद के आदेश जारी हो गए हैं।
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में कंजक्टिवाइटिस के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 25 से 29 जुलाई तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये आदेश नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों पर लागू होगा। इन 5 दिनों के अवकाश का कारण कंजक्टिवाइटिस के संक्रमण की चेन को तोड़ना है।
बता दें कि इन दिनों आंखों में संक्रमण (कंजक्टिवाइटिस) काफी तेजी से लोगों में फैल रहा है। इस संक्रमण से देश के कई राज्य ग्रसित हैं, इसके चलते सभी अपने अपने स्तर से इससे बचाव के रास्ते ढूंढ रहे हैं।

कंजक्टिवाइटिस आंखों का एक इंफेक्शन है, जिसे आमतौर पर पिंक आई के नाम से जाना जाता है। ये वायरस के जरिए फैलता है। इस रोग में आंखें लाल, जलन, खुजली, आंख से आंसू निकलना, साफ या पीला स्त्राव बहना, पलकें आपस में चिपक, पलक में सूजन जैसी दिक्कतें आने लगती हैं।
इस बीमारी के ठीक होने में एक से 6 सप्ताह का समय लगता है, आमतौर पर ये अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन, संक्रमित व्यक्ति को आंख छूने या पोछने के लिए परहेज किया जाता है। साथ ही ये एक दूसरे में छूने से फैलता है इसलिए किसी संक्रमित व्यक्ति को हाथ धोकर ही किसी से हाथ मिलाना या छूना चाहिए।
वैसे इस बार अधिकतर बच्चे और युवा लोगों में इस रोग का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि कंजक्टिवाइटि किसी भी उम्र के लोगों में फैल सकता है। परिवार में किसी एक को होने पर बाकी सदस्यों को इससे बचाव करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications