UP Board Result 2020: 12वीं में अनुराग मलिक ने मारी बाजी, बनना चाहते हैं IAS
बागपत। यूपी बोर्ड ने दसवीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बागपत जनपद के कस्बा बडौत के श्री राम एसएम इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र अनुराग मलिक ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 97 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं बड़ौत की ही रिया जैन ने हाईस्कूल में 96.67 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया हैं। प्रदेश में टॉपर बने दोनों ही होनहार बड़ौत स्थित श्रीराम इंटर कालेज के छात्र छात्रा है। रिजल्ट आते ही दोनों होनहारों का स्कूल प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
Recommended Video

दरअसल आपको बता दे की पिछले साल भी इसी स्कूल की होनहार छात्रा तन्नू तोमर ने हाई स्कूल में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। अनुराग मालिक और रिया जैन दोनो ही औसत परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। अनुराग मलिक के पिता का नाम प्रमोद मलिक है और वह बड़ौत के ही रहने वाले हैं। उनका बड़ौत में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। अनुराग बताते हैं कि बिना ट्यूशन के उन्होंने टॉप किया है। वह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं।
अनुराग के मुताबिक, मैनें बहुत मन से पढ़ाई की थी। इसमें मेरे अध्यापकों के साथ साथ परिजनों का भी बहुत योगदान रहा। अनुराग ने इस सफलता के बाद भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे साथ साथ परिजनों ने भी बहुत मेहनत की थी। अनुराग ने बताया कि वो आमतौर पर 15 से 16 घंटे पढाई करते थे। परीक्षा के दौरान 18 घंटे तक पढ़ाई की। अनुराग ने बताया कि मम्मी कोई काम नहीं करने देती थी। वह सिर्फ पढ़ाई करने को कहती थीं।

इस साल 12वीं का रिजल्ट 74.63 फीसदी रहा है, जिसमें 81.96 फीसदी लड़कियां और 68.88 फीसदी लड़के पास हुए हैं। 12वीं क्लास में 25,86,440 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च 2020 के बीच आयोजित की गई थीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले 20 स्टूडेंट्स के नाम पर उनके घरों तक सड़क बनाने का ऐलान किया है। डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 20 टॉपर्स के नाम पर सड़क बनेंगी, चाहे वे किसी भी बोर्ड के हों।












Click it and Unblock the Notifications