देशभर में मेडिकल स्टोर्स हड़ताल पर, मरीजों को जीना हुआ मुहाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित देशभर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आज प्रदेशभर में बंद का ऐलान किया है। मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

मेडिकल एसोसिएशन ने रिटेल में ऑनलाइन फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता और फार्मासिस्टों को मान्यता दिये जाने की मांग को लेकर आज प्रदेशवासी बंद का आह्वाहन किया है।
प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर के बंद होने के चलते कहीं भी मेडिकल स्टोर्स नहीं खुले हैं लिहाजा मरीजों को काफी दिक्ततों से दो चार होना पड़ रहा है।
हालांकि मेडिकल स्टोर पूरी तरह से बंद हैं लेकिन नर्सिंग होम और अस्पताल के भीतर मेडिकल स्टोर खुले होने से मरीजों को कुछ हद तक राहत है। लखनऊ में मेडिकल कॉलेज के भीतर सभी मेडिकल स्टोर्स खुले है साथ ही प्राइवेट नर्सिंग होम के भीतर सौ से भी अधिक मेडिकल स्टोर्स खुले हैं।
मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल के चलते इस कारोबार से जुड़े लोगों को 20 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो सकता है।
लखनऊ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज किशोर रस्तोगी के ने बताया कि देश में आठ लाख केमिस्ट हैं,
जबकि यूपी में अकेले 70 हजार केमिस्ट और तकरीबन 20 हजार फार्मासिस्ट है।
रस्तोगी ने बताया कि सरकार ने पहले ही सभी केमिस्ट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया है। ऐसे में इन्हें मान्यता भी दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications