बलूचिस्तान पर पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम से चिढ़ सकता है पाकिस्तान!

नई दिल्ली। बलूचिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तान से चल रही तनातनी के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने ऑल इंडिया रेडियो पर बलूची भाषा में प्रसारण शुरू करने का फैसला लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम से पाकिस्तान और चिढ़ सकता है।

narendra modi

ऑल इंडिया रेडियो का बलूची सर्विस

ऑल इंडिया रेडियो का बलूची सर्विस शुरू करने का फैसला बुधवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट ने लिया। अब बलूचिस्तान के लोग अपनी भाषा में ऑल रेडियो का कार्यक्रम सुन सकेंगे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो पर बलूची सर्विस का प्रसारण सरकार की नीति का हिस्सा है। इस पर हमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऑल इंडिया रेडियो दूसरी भाषाओं में प्रसारण करता है।

सरकार के फैसले का बलूचिस्तानी नेता ने किया स्वागत

केंद्र सरकार के इस फैसले का बलूचिस्तान में स्वागत हुआ है। बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसीडेंट जवाद बलोच ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि भारत सरकार ने ऑल इंडिया रेडियो पर बलूची कार्यक्रम के प्रसारण का फैसला लेकर बहुत बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए हम पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं। आशा है भविष्य में भी उनसे इस तरह की मदद मिलती रहेगी ताकि हम अमानवीय पाकिस्तान से मुक्ति पा सकें।

15 अगस्त पर मोदी के भाषण से गरमाया मुद्दा

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान, पीओके और गिलगित-बाल्तिस्तान में मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाया था। उसके बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच बलूचिस्तान को लेकर काफी विवाद हो रहा है। चीन भी बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ दे रहा है और पीएम मोदी की आलोचना करता रहा है। अब ऑल इंडिया रेडियो पर बलूची सर्विस के प्रसारण के फैसले से विवाद और बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+