AMRUT: नरेंद्र मोदी की अमृत योजना की एक झलक तस्वीरों में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कायाकल्प एवं शहरी रूपांतरण के लिए अटल मिशन का ऐलान राजधानी में गुरुवार को किया। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार छोटे शहरों व कस्बों को या फिर शहरों के कुछ अनुभागों को चुनेगी और वहां पर बुनियादी सुविधाएं स्थापित करेगी। मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिये 5000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

इस ऐलान के बाद हर कोई यही सोच रहा है कि अटल मिशन के अंतर्गत बनने वाले मोहल्ले, मकान, आदि कैसे होंगे? इस मिशन के अंतर्गत क्या-क्या सुविधाएं दी जायेंगी? और आम जन के किस वर्ग को इसका लाभ मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

अमृत परियोजना के अंतर्गत जिन कस्बों या क्षेत्रों को चुना जायेगा वहां बुनियादी सुविधाएं जैसे- बिजली, पानी की सप्लाई, सीवर, सेप्टेज मैनेजमेंट, कूड़ा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, ट्रांसपोर्ट, बच्चों के लिये पार्क, अच्छी सड़क और चारों तरफ हरियाली, आदि विकसित की जायेंगी। इनके अतिरिक्त ई-गवर्नेन्स के माध्यम से कई ऐसी सुविधाएं दी जायेंगी जो लोगों के जीवन को सुगम बनायेंगी। हर क्षेत्र के अंतर्गत नगर निकाय की कमेटियां होंगी, जो इस परियोजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी उठायेंगी।

अमृत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिये-

  • कस्बों का कायाकल्प करने वाली इस परियोजना का हर क्षेत्र में नियमित रूप से ऑडिट किया जायेगा।
  • बिजली का बिल, पानी का बिल, हाउस टैक्स, आदि सभी सुविधाएं ई-गवर्नेन्स के माध्यम से सुनिश्च‍ित की जायेंगी।
  • जो राज्य बेहतर ढंग से इस परियोजना को आगे बढ़ायेंगे उनके लिये बजट में 10 प्रतिशत तक का अवंटन किया जायेगा।
  • यह उसी कस्बे में लागू होगी, जहां की जनसंख्या एक लाख से ज्यादा है।
  • उन छोटे शहरों में लागू होगी, जहां से छोटी-छोटी नदियां गुजरती हैं।
  • उन पहाड़ी इलाकों व द्वीपों पर लागू होगी, जहां पर्यटन का स्कोप ज्यादा है।
  • जिन राज्यों की सरकारें इसे अच्छे ढंग से आगे बढ़ायेंगी उनके लिये बजट आवंटन भी बढ़ा दिया जायेगा।
  • अमृत के अंतर्गत वो परियोजनाएं भी आयेंगी, जो जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत अधूरी रह गईं।
  • अमृत के अंतर्गत जेएनएनयूआरएम की अधूरी परियोजनाओं को 2017 तक पूरा किया जायेगा।

तस्वीरों में देखें कैसी कालोनियां बनेंगी अटल मिशन के अंतर्गत-

अटल मिशन के मकान

अटल मिशन के मकान

अटल मिशन के अंतर्गत गरीबों के लिये छोटे व सुंदर मकान बनाये जायेंगे।

मकानों का आवंटन

मकानों का आवंटन

अटल मिशन के अंतर्गत पहले मकानों का आवंटन महिलाओं के नाम से होगा।

स्वच्छ और सुंदर कालोनी

स्वच्छ और सुंदर कालोनी

अटल मिशन के अंतर्गत स्वच्छता का खास ध्यान रखा जायेगा, ताकि कालोनी सुंदर दिखे।

सरकार का नया कदम

सरकार का नया कदम

केंद्र सरकार का यह नया कदम राज्य सरकारों को भी लाभ पहुंचा सकता है।

टीम इंडिया का कमाल

टीम इंडिया का कमाल

सच पूछिए तो अब मोदी की टीम इंडिया का असली कमाल दिखेगा, जब सभी राज्य बराबर से काम करेंगे।

बच्चों को मिलेगा अच्छा माहौल

बच्चों को मिलेगा अच्छा माहौल

इस परियोजना के अंतर्गत बनने वाले मकानों में बच्चों को पढ़ने लिखने के लिये अच्छा माहौल मिलेगा।

जिम्मेदारी आम नागरिकों की

जिम्मेदारी आम नागरिकों की

ऐसे सुंदर मकान मिलने के बाद अगर कोई गंदगी फैलाये, तो गलत होगा। स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है।

राज्य सरकारें होंगी गंभीर

राज्य सरकारें होंगी गंभीर

अब राज्य सरकारें अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिये खुद भी गंभीरतापूर्वक काम करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+