आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए बहाने ढूंढ़ रहीं हैं अलका लांबा: आप प्रवक्ता
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि विधायक अलका लांबा पार्टी छोड़कर जाना चाहती हैं और वो इसके लिए बहाने ढूंढ़ रही हैं। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि पार्टी ने कभी उनको निकालने की बात नहीं कही है और ना ही उन्हें दरकिनार किया गया है। वो ही पार्टी से जाना चाहती हैं और इसके लिए बहाने ढूंढ़ रही हैं। अलका लांबा ने कहा है कि पार्टी में मुझे दरकिनार किया जा रहा है, जिससे मुझे इस बात का एहसास हो रहा कि पार्टी को अब मेरी बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अलका के बयान के बाद आप प्रवक्ता का ये बयान आया है।

आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर 'अनफॉलो' कर दिया है। साथ ही पार्टी के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप से भी उन्हें निकाल दिया गया है और पार्टी की मीटिंग में भी नहीं बुलाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है।
चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने कहा, मौजूदा हालात में पार्टी के अंदर काम करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। पार्टी मेरी स्थिति को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करे। कम से कम मेरी गलती से पार्टी मुझे अवगत कराए। अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हूं तो फिर पार्टी की बैठक में उन्हें क्यों नहीं बुलाया जा रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि पार्टी अब मेरी सेवाएं नहीं चाहती है, लेकिन जब तक मैं विधायक हूं, अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी।
बीते काफी समय से अलका की आम आदमी पार्टी में बन नहीं रही है। बीते साल दिसंबर में अलका लांबा के आम आदमी पार्टी से इस्तीफे की खबरें सामने आई थीं। उस समय AAP विधायक ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी उनसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के कथित प्रस्ताव का विरोध करने को लेकर इस्तीफा मांगा था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications