आलिया भट्ट बनीं सबसे युवा 'प्रभावशाली भारतीय'

आलिया भट्ट
AFP
आलिया भट्ट

25 बरस की उम्र में आलिया भट्ट के नाम एक कीर्तिमान दर्ज हो गया है.

सबसे कम उम्र में 10 प्रभावशाली भारतीयों की लिस्ट में शामिल होने वाली आलिया भट्ट पहली भारतीय बन गई हैं. इस लिस्ट में शामिल लोगों में आलिया की उम्र सबसे कम है.

यू-गव इंफ़्लूएंसर इंडेक्स 2018 की एक रिसर्च में ये बात सामने आई है.

ये लिस्ट जागरुकता, पसंद, भरोसे और किसी एक क्षेत्र में किसी के प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है.

इस लिस्ट में फ़िल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के लोगों को जगह मिली है. लिस्ट में आलिया 9वें पायदान पर रहीं.

आलिया भट्ट
AFP
आलिया भट्ट

कौन सी हस्ती किस नंबर पर?

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन पहले पायदान पर हैं और हाल ही में शादी करने वाली दीपिका पादुकोण दूसरे नंबर पर हैं.

आगे जानिए कौन सितारा प्रभावित करने के मामले में किस नंबर पर रहा.

1. अमिताभ बच्चन

2. दीपिका पादुकोण

3. महेंद्र सिंह धोनी

4. सचिन तेंदुलकर

5. अक्षय कुमार

6. विराट कोहली

7. आमिर ख़ान

8. शाहरुख़ ख़ान

9. आलिया भट्ट

10. प्रियंका चोपड़ा

पीटीआई के मुताबिक़, इस लिस्ट में टॉप पर रहने वाले अमिताभ बच्चन के बारे में कहा गया है कि वो कॉर्पोरेट, सरकारी संस्थानों, टूरिज़्म और जागरुकता अभियानों की पहली पसंद हैं.

यू-गोव के सर्वे की मानें तो अमिताभ बच्चन भारत की जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्हें सर्वे में सबसे ज़्यादा वोट मिले हैं और लोग उनकी बात पर ध्यान देते हैं.

'संघर्ष' से शुरू हुआ था आलिया का सफ़र

आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. हालांकि बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस आलिया ने प्रीति ज़िंटा और अक्षय कुमार के साथ संघर्ष फ़िल्म में भी काम किया था.

आलिया ने बीते कुछ दिनों में ऐसी कई फ़िल्में की हैं जिन्हें समीक्षकों के पसंद किया है. इनमें राज़ी और हावे जैसी फ़िल्में शामिल हैं.

ऐसा नहीं है कि आलिया भट्ट सिर्फ़ एक्टिंग में हाथ आज़माती हैं. आलिया ने बद्री की दुल्हनिया और हाई-वे फ़िल्म में गाना भी गाया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+