अक्षय कुमार ने बेटी के जरिए पढ़ाया इंसानियत का मासूम पाठ, जरूर देखिए ये वीडियो
अक्षय कुमार ने 4 दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नितारा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक छोटी सी बिल्ली को दूध पिला रही है।
नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जो वाकई में आपके दिल पर दस्तक देगा, उन्होंने एक बहुत जरूरी बात बहुत ही सुंदर ढंग से लोगों को कही है जिसे अगर लोग समझ जाएं तो आधी समस्या का समाधान हो जाए।
दरअसल अक्षय कुमार ने 4 दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नितारा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक छोटी सी बिल्ली को दूध पिला रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लोगों से अपील की है कि वो अपने बच्चों को ये शिक्षा जरूर दें कि इस गर्मी के मौसम में घर पर कोई भी आए तो उसे पानी जरूर पिलाएं, अगर संभव हो तो अपने घर की छत या आंगन में एक पतीले में पानी भर कर रखें, जिसके कारण प्यासे पक्षियों को पानी मिल पाए।
अब तक 11 लाख बार देखा जा चुका है
आपको यकीन नहीं होगा, इस वीडियो को मात्र 4 दिनों के अंदर ही अब तक 11 लाख बार देखा जा चुका है। ट्विटर पर लोगों ने इसे करीब 3.5 हजार बार देखा और यह 935 बार री-ट्वीट किया। जबकि 23 हजार ने इसे लाइक भी किया है।
आप भी देखिए ये वीडियो...
{promotion-urls}













Click it and Unblock the Notifications