Akshay Kumar's joke row: पिता के बाद मल्लिका दुआ ने भी तोड़ी चुप्पी, अश्लील कमेंट पर अक्षय से पूछा तीखा सवाल
मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉमेडियन मल्लिका दुआ, अभिनेता अक्षय कुमार और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ छाए हुए हैं। वजह है एक पिता का एक अभिनेता पर भड़कना जिसने उनकी बेटी पर अश्लील कमेंट किया। दरअसल टीवी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी साथी जज मल्लिका पर एक कमेंट किया जो कि उनके पिता विनोद दुआ को नागवार गुजरा और उन्होंने अक्षय पर सोशल मीडिया पर सारा गुस्सा निकाल दिया। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर अक्षय के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। इस विवाद पर अब मल्लिका दुआ ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर एक नहीं कई ट्वीट किए हैं। मल्लिका ने इस विवाद में अक्षय की नन्हीं बेटी को भी घसीट लिया है। मल्लिका ने अपने ट्वीट्स में लिखा है कि यह सिर्फ अक्षय कुमार के बारे में नहीं है। यह बॉलीवुड के उन सभी सितारों के बारे में है, जिन्हें मस्ती और नुकसान के बीच फर्क करना नहीं आता है। यह उन सब सेलेब्स के बारे में है, जिन्हें लगता है कि वह अपने साथ काम करने वाली हर एक महिला को उनकी इजाजत के बिना कमर से पकड़ सकते हैं, और घूमा सकते हैं।

जानबूझकर, या अनजाने में असहज महसूस न कराएं
असल में यह काम करने की जगह पर आपकी तहजीब के बारे में है, चाहे पुरुष हो या महिला, यह इस बारे में है, कि हम जाने-अनजाने अपने साथ काम करने वाले को जानबूझकर, या अनजाने में असहज महसूस न कराएं'।

आपको शर्म आनी चाहिए
'क्या करीना कपूर कुछ नहीं बोल सकतीं क्योंकि उन्होंने चमेली का रोल निभाया था? या विद्या बालन नहीं बोल सकती क्योंकि उन्होंने डर्टी पिक्चर में काम किया है। जो लोग हमें हमारे किरदार के लिए शर्मिंदा कर रहे हैं, वह वही लोग हैं जो भूपेंद्र चौबे जैसे लोगों को वैसे बात करने का हक देते हैं जैसे उन्होंने सनी लियोनी से की थी। आपको शर्म आनी चाहिए, लेकिन भाग्य से आप हमें रोक नहीं सकते।

''नितारा जी आप बैल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं''?
मल्लिका ने अपने एक ट्वीट में अक्षय की बेटी का भी नाम लिया और लिखा, 'क्या यह सुपरस्टार अपनी बेटी के साथ भी इस तरह का मजाक करेंगे, ''नितारा जी आप बैल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं''?
Recommended Video


विनोद दुआ
मीडिया में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को चैनल पर प्रसारित नहीं किया गया था, मल्लिका दुआ के टीम के मैंबर श्याम रंगीला ने अपनी मिमिक्री का वीडियो पर्सनल फेसबुक वॉल पर शेयर किया था, जिसमें अक्षय का कमेंट भी रिकॉर्ड था, इस वीडियो में लोगों ने मिमिक्री छोड़ कमेंट पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और वहीं से यह वायरल हो गया। जिस पर विनोद दुआ भड़कते हुए कहा था कि वह उनकी बेटी के लिए भद्दे, अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अक्षय कुमार को जरूर माफी मांगनी चाहिए
इस बाबत विनोद दुआ ने बकायदा अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखी है, जिसमे उन्होंने अक्षय कुमार को जमकर आड़े हाथ लिया है। मालूम हो कि द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अक्षय मल्लिका दुआ से कहते हैं कि आप बेल बजाओ मैं आपको बजाता हूं।मीडिया से बात करते हुए विनोद दुआ ने कहा कि मैं इस पूरे प्रकरण पर स्टार प्लस से मांफी मांगने के लिए नहीं कहुंगा, क्योंकि चैनल पर यह एयर नहीं हुआ है, लेकिन इस मामले में अक्षय कुमार को जरूर माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications