अक्षय कुमार की फिल्‍म सूर्यवंशी को अभी नहीं किया जाएगा रिलीज, जानें वजह

अक्षय कुमार की फिल्‍म सूर्यवंशी को अभी नहीं किया जाएगा रिलीज, जानें वजह

नई दिल्‍ली: देश भर में कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के कारण सूर्यवंशी के रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।

bolly

देश में कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के कारण 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार-स्टारर सूर्यवंशी को फिर से स्थगित कर दिया गया है। फिल्म की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और ये घोषणा की। निर्देशक रोहित शेट्टी ने 4 अप्रैल को एक वर्चुअल बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फिल्म को स्थगित करने के अपने निर्णय की जानकारी दी। बयान के अनुसार, "महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री, उद्धव ठाकरे ने कल निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ एक चर्चा की। बैठक में, उद्धव ठाकरे ने रोहित शेट्टी की सराहना की क्योंकि उन्होंने राज्य में मौजूदा कोविड की स्थिति के कारण सूर्यवंशी को स्थगित करने का कठिन निर्णय लिया।"

सूर्यवंशी 24 मार्च, 2020 को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते तब भी रिलीज डेट स्‍थगित कर दी गई थी वहीं अब 30 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण पहली बार फिल्‍म रिलीज टाल दी गई है।

4 अप्रैल को, अक्षय ने घोषणा की थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव अभिनेता को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज अक्षय ने खुलासा किया कि एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लिखा, "आपकी सभी हार्दिक शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मैं ठीक हूं, लेकिन चिकित्सा सलाह के तहत एहतियाती उपाय के रूप में, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुझे जल्द ही घर वापस भेज दिया जाएगा ऐसी उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+