सीएम योगी के मुंबई पहुंचते ही अक्षय कुमार ने की मुलाकात, क्या यूपी फिल्‍म सिटी योजना को लेकर हुई बात

सीएम योगी के मुंबई पहुंचते ही अक्षय कुमार ने की मुलाकात, क्या यूपी फिल्‍म सिटी योजना को लेकर हुई बात

मुंबई। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को सरकारी कार्यक्रम के तहत मुंबई पहुंच गए। यूपी के मुख्यमंत्री कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ नगरपालिका बांड का शुभारंभ करेंगे। यहां पर मंगलवार को योगी आदित्‍यनाथ ने अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात की। शाम को बॉलीवुड अभिनेता शहर के ट्राइडेंट होटल पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री देश की वित्तीय राजधानी की यात्रा के दौरान ठहरे हुए हैं। गायक कैलाश खेर ने भी योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

क्या यूपी फिल्‍म सिटी योजना को लेकर हुई बात

क्या यूपी फिल्‍म सिटी योजना को लेकर हुई बात

बता दें हाल ही में योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी में फिल्‍म सिटी बनाने की घोषणा की थी। वहीं अक्षय कुमार समेत अन्‍य बॉलीवुड कलाकारों से योगी की मुलाकात को यूपी फिल्‍म सिटी के प्रोजेक्‍ट से जोड़ कर देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, योगी से उम्मीद की जा रही है कि वह अपने राज्य में फिल्म सिटी की योजना को आगे बढ़ाएंगे चूंकि मुख्यमंत्री ने एक फिल्म सिटी स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा किया था और उत्तर प्रदेश की यात्रा के लिए फिल्म बिरादरी को एक खुली पेशकश दी थी। वहीं कल भी योगी कई फिल्‍मी जगत के लोगों से मुलाकात करेंगे।

Recommended Video

    CM Yogi met Akshay Kumar: UP CM के Mumbai दौरे से चढ़ा सियासी पारा | वनइंडिया हिंदी
    कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ नगरपालिका बांड का शुभारंभ करेंगे

    कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ नगरपालिका बांड का शुभारंभ करेंगे

    योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के दौरान घंटी बजाने के कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंचे है। मुख्यमंत्री कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ नगरपालिका बांड का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा योगी सुभाष घई, बोनी कपूर, भूषण कुमार, रणदीप हुड्डा, तिग्मांशु धूलिया, जिम्मी शेरगिल, तरण आदर्श, कोमल नाहटा और राजकुमार संतोषी समेत अन्‍य कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात करेंगे।

    सीएम योगी की मुंबई यात्रा से क्‍यों घबराएं हैं महाराष्‍ट्र सीएम

    सीएम योगी की मुंबई यात्रा से क्‍यों घबराएं हैं महाराष्‍ट्र सीएम

    इस बीच योगी की मुंबई यात्रा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को चेतावनी दी कि वह किसी को भी राज्य से दूर "जबरन" व्यापार नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को किसी की प्रगति के बारे में "ईर्ष्या" नहीं है और यदि यह निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के तौर पर होता है लेकिन अगर आप जबरन कुछ भी ले जा रहे हैं, तो निश्चित रूप से, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मैं अपने प्रदेश का बिजनेस बाहर नहीं जाने दूंगा। "ठाकरे ने आईएमसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके राज्य द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली टैग लाइन 'मैग्नेटिक महाराष्ट्र' से आकर्षित होकर, ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में अपनी संस्कृति और संस्थान हैं।

    योगी के इस प्रोजेक्‍ट से घबराएं हैं उद्वव ठाकरे

    योगी के इस प्रोजेक्‍ट से घबराएं हैं उद्वव ठाकरे

    बता दें योगी आदित्यनाथ ने जब सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म यानी कि भाई भतीजावाद और ड्रग एंगल सामने आया था तभी योगी ने यूपी में अपनी महत्वाकांक्षी योजना यूपी फिल्‍म सिटी बनाने की घोषणा की थी। यूपी फिल्‍म सिटी बनाने के लिए योगी सरकार यमुना एक्सप्रेस-वे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास इसके लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर चुकी है। ठाकरे को डर है कि यूपी फिल्‍म सिटी के शुरू होने से कहीं बॉलीवुड को नुकसान न पहुंचे इसलिए उन्‍होंने योगी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग महाराष्ट्र की चुंबकीय शक्ति को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग आज आ रहे हैं, वे आप सभी लोगों से भी मिलेंगे और आपसे आने के लिए कहेंगे (निवेश के लिए)लेकिन, वे चुंबकीय शक्ति (महाराष्ट्र की) को नहीं जानते हैं। यह इतना ताकतवर है कि लोग यहां से उन राज्यों में जाने की बजाय, वहां के स्थानीय लोग हर समय हमारे राज्य की ओर आते रहते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+