VIDEO: अक्षय कुमार के इस विज्ञापन पर मच गया है बवाल, थाने में शिकायत दर्ज

मुंबई। अक्षय कुमार अपने लेटेस्ट विज्ञापन के कारण मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। ऐक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन पर मराठाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार के खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप पर है अक्षय ने मराठा संस्कृति का मजाक उड़ाया है और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सोशल मीडिया पर अक्षय को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Recommended Video

    Akshay Kumar के Nirma commercial पर मचा बवाल, Maratha warrior के अपमान का आरोप। वनइंडिया हिंदी
    क्या है विज्ञापन में

    क्या है विज्ञापन में

    विज्ञापन में अक्षय कुमार मराठा योद्धा बने हैं। जो युद्ध जीतकर वापस आते हैं। महल की महारानियां उनका स्वागत करती हैं। लेकिन तभी उन्हें योद्धाओं के गंदे कपड़े दिखते हैं और वो कहती हैं कि ये उन्हें ही धोने पड़ेंगे। तभी अक्षय कुमार का डायलॉग आता है। वो कहते हैं- ‘महाराज की सेना दुश्मनों को धोना जानती है और अपने कपड़े भी। अगले कुछ सीन्स में अक्षय और बाकी आर्टिस्ट नाचते हुए कपड़े धोते नजर आते हैं। वो प्रोडक्ट की तारीफ में कुछ और डायलॉग्स बोलते हैं और कुछ ग्राफिक्स के बाद ऐड खत्म हो जाता है।

    अब जानिए क्‍यों हो रहा है बवाल

    ‘निरमा' का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि इस विज्ञापन के जरिये कंपनी ने मराठा योद्धाओं की छवि खराब की है। उनका मजाक बनाया है। यूजर्स अपने ट्वीट में लिख रहे हैं कि मराठा योद्धाओं ने जान देकर स्वराज्य बचाया है। वो इस तरह नाचा नहीं करते थे। कुछ लोगों का कहना है कि कैची ऐड बनाने के चक्कर में ‘निरमा' ने संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया है। लोग यहां तक लिख रहे हैं कि घर-घर में इस्तेमाल होने वाले ‘निरमा' को इस गलती के लिए सबक सिखाया जाएगा। इसे बायकॉट करके।

    वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार

    वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार

    प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो हालही में उनकी फिल्म गुड न्यूज रिलीज हुई। फिल्म में कियारा, करीना और दिलजीत जैसे कलाकार थे। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला और अब तक यह फिल्म 168 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+