क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अखिलेश बोले- कांग्रेस भी हमारे गठबंधन का हिस्सा, उनको दो सीटें दी हैं

Google Oneindia News

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा-रालोद के साथ कांग्रेस भी गठबंधन का हिस्सा है। सब साथ में चुनाव लड़ेंगे। यादव ने कहा, हम लगातार कह रहे हैं कि सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। ऐसे में मीडिया बार-बार ये सवाल ना करे कि कांग्रेस साथ है या नहीं, वो हमारे महागठबंधन का हिस्सा हैं और उत्तर प्रदेश में दो सीटों (रायबरेली और अमेठी) पर लड़ेंगे। यादव ने कहा कि महागठबंधन में दो सीटें कांग्रेस को दी गई हैं।

akhilesh yadav, congress rld BSP SP alliance, congress, alliance, Uttar Pradesh, lok sabha elections 2019, akhilesh yadav, mayawati, jayant chaudhary, लोकसभा चुनाव 2019, अखिलेश यादव, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश

मंगलवार को अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के सपा और बसपा के गठबंधन में शामिल किए जाने का औपचारिक ऐलान भी किया गया। जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सपा और बसपा साथ हैं। गठबंधन सभी 80 सीटें जीतेगा। राष्ट्रीय लोकदल को तीन सीटें दी गई हैं। बाकी सीटों पर रालोद गठबंधन के उम्मीदवीरों को समर्थन देगी। पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुजफ्फरनगर से पार्टी अध्यक्ष अजीत सिंह और बागपत से जयंत चौधरी का चुनाव लड़ना तय है।

<strong>जयंत चौधरी का ऐलान, उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा होगी रालोद</strong>जयंत चौधरी का ऐलान, उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा होगी रालोद

akhilesh yadav, congress rld BSP SP alliance, congress, alliance, Uttar Pradesh, lok sabha elections 2019, akhilesh yadav, mayawati, jayant chaudhary, लोकसभा चुनाव 2019, अखिलेश यादव, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश

सपा और बसपा ने जब अपने गठबंधन का ऐलान किया था तो रायबरेली और अमेठी में अपने उम्मीदवार ना उतारने का फैसला किया था। वहीं सपा-बसपा से गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अखिलेश यादव कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस को भी उनके साथ ही समझा जाए।

<strong>यूपी में अखिलेश-मायावती के महागठबंधन को मिला एक और दल का साथ</strong>यूपी में अखिलेश-मायावती के महागठबंधन को मिला एक और दल का साथ

Comments
English summary
Akhilesh Yadav says Congress is part of alliance in up contest on 2 seats
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X