भाजपा सरकार ने लोगों का दिल दुखाया, गोरखपुर-फूलपुर की जनता ने जवाब दिया: अखिलेश यादव

लखनऊ। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से वादा करके वादाखिलाफी की, जिसका जवाब मतदाताओं ने दिया। उन्होंने कहा कि वो किसान, मजदूर नौजवान और हर वर्ग के लोगों का धन्यवाद करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण लड़ाई में मायावती और बहुजन समाज पार्टी ने समर्थन दिया है। इस दौरान यादव ने पीस पार्टी, वामदलों, निषाद पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल का भी धन्यवाद किया।अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के क्षेत्रों का ये इलेक्शन था, इसलिए बहुत अहम था। दोनों जगह भाजपा को लेकर नाराजगी है और ये नाराजगी देश में और ज्यादा है।

जनता ने भाजपा को जवाब दिया

जनता ने भाजपा को जवाब दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो भाषा बोली, वो आजादी के बाद कभी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि मुझे औरंगजेब कहा गया, सदन में मुख्यमंत्रीने ऐसे शब्द कहे जो कभी नहीं सुने गए। उन्होंने सदन में कहा कि मैं हिन्दू हूं इसलिए ईद नहीं मनाता। उन्होंने कहा कि सदन में कहा कि जाकर एमकाउंटर कर दो, काट दो। ये क्या मुख्यमंत्री की भाषा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने टैक्स लादे, नोटबंदी की और हर तरह से जनता को सताया, जिसका जवाब जनता ने दिया है।

गठबंधन पर बात को टाल गए अखिलेश

गठबंधन पर बात को टाल गए अखिलेश

अखिलेश यादव से जब सपा-बसपा के 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने हालांकि उपचुनाव में समर्थन के लिए बसपा और मायावती को कई बार धन्यवाद दिया। उन्होंने इतना ही कहा कि ये बहुत अहम लड़ाई थी और इसमें जिन दलों ने साथ दिया है, उन सभी का वो शुक्रिया करते हैं।

30 साल बाद गोरखपुर हारी भाजपा

30 साल बाद गोरखपुर हारी भाजपा

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भाजपा की करारी हार हुई है, दोनों सीटों पर सपा को जीत मिली है। गोरखपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। बीते तीन दशक में उत्तर प्रदेश में चाहे कांग्रेस की ओर मतदाताओं का रुख रहा हो या सपा, बसपा की ओर लेकिन गोरखपुर सीट के मिजाज पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और भाजपा यहां बिना किसी कड़ी लड़ाई के जीत दर्ज करती रही लेकिन सपा-बसपा के साथ ने इस बार भाजपा को पटखनी दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+