रमजान के दौरान मोदी के मुस्लिम देशों के दौरे को अखिलेश ने कहा 'मुस्लिम तुष्टिकरण'
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी के हाल में मुस्लिम देशों के दौरे को अतंरराष्ट्रीय स्तर पर मुसलमानों में अपनी अपील बनाने की कोशिश बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी मुसलमानों के 'अंतरराष्ट्रीय तुष्टीकरण' की कोशिश कर रहे हैं। यादव ने कहा कि भाजपा आरोप लगाती है कि सपा मुसलमानों का तुष्टिकरण करती है, सीएम विधानसभा में कहते हैं कि वो हिन्दू हैं इसलिए ईद नहीं मनाते तो पीएम ये क्या कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री हाल ही में इंडोनेशिया और मलेशिया से लौटे हैं। वो इडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ मस्जिद भी गए। सिंगापुर में भी उन्होंने मस्जिद का दौरा किया, जहां उन्हें हरी चादर भी ओढाई गई। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, तो मलेशिया भी मुस्लिम बाहुल्य है।

पीएम के दौरे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ना सिर्फ यूपी बल्कि देशभर में लोग भाजपा की वादाखिलाफी से नाराज हैं और पीएम बस अपनी छवि बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता समझ गई है कि भूखे भजन नहीं होते हैं। यादव ने कहा कि मोदी नेताओं को बयानबाजी से रोकें और जनता से किए वादे पूरे करने के लिए काम करें।













Click it and Unblock the Notifications