जामिया फायरिंग पर बोले अखिलेश- ये सत्ताधारियों के समाज में नफरत भरने का नतीजा
सत्ताधारियों के नफरत भरने का नतीजा
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर में सीएए विरोधी मार्च के दौरान गोली चलने की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लिखा कि ये सत्ताधारियों की ओर से फैलाई जा रही नफरत का नतीजा है, जो आज ऐसी घटना हुई है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा- 'दिल्ली में एक युवक द्वारा निष्क्रिय पुलिस के सामने लोगों पर गोली चलाने की घटना बेहद निंदनीय है. आज के सत्ताधारी जिस प्रकार समाज को नफ़रत से भर रहे हैं, ये उसी का दुष्परिणाम है. आज राजनीति द्वारा पोषित घृणा से भटक रहे युवाओं व ख़ुद को बचाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।'
गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया मिलिया के छात्र मार्च निकाल रहे थे। छात्रों का यह मार्च राजघाट तक जाना था। छात्र कॉलेज के सामने जुटे ही थे कि गोपाल नाम का युवक शख्स हाथ में तमंचा लहराते हुए आया और गोली चला दी। गोली एक छात्र को लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले युवक का नाम गोपाल है और जेवर का रहने वाला बताया गया है। ये तमंचा लहराता हुए जब फायरिंग कर रहा था। तो कट्टा लहराते हुए चिल्लाया- मैं हूं राम भक्त गोपाल, आओ तुम्हें देता हूं आजादी। बताओ किसे चाहिए आजादी। इसके फेसबुक पर- शाहीन बाग खेल खत्म और चंदन भाई ये आपका बदला है जैसे पोस्ट हैं। इसने एक पोस्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम यात्रा में मुझे भगवा में ले जाए।












Click it and Unblock the Notifications