वाड्रा के बचाव में उतरें अखिलेश, कहा बिजनेस में ये सब चलता है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा बचाव का किया है। एक निजी चैनल के साथ बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि लोग मुनाफे के लिए जमीन खरीदते-बेचते हैं. इसमें कोई आपत्ति की बात नहीं है।
वाड्रा का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश में कोई भी जमीन ले सकता है। देश में मुनाफे के लिए सभी लोग जमीन खरीदते हैं। बिजनेस के लिए लोग पूरे देश में जमीन खरीदते है। उन्होंने कहा कि वाड्रा के खिलाफ जमीन खरीद-फरोख्त का मामला भाजपा ने इसलिए उठाया ताकि गुजरात जासूसी कांड की जांच के केंद्र सरकार के फैसले का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया है।
अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस हार रही है इसीलिए जाते-जाते जांच की बात कर रही है। कांग्रेस के बाद भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने यूपी में बूथ कैप्चरिंग के नरेंद्र मोदी के आरोपों का को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हार के डर से बौखलाकर ऐसे आरोप लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications