मुलायम के घर में आग लगाने वाले अमिताभ के हनुमान अमर सिंह हैं कहां?
इस समय यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने सपा परिवार में आग लगी हुई है लेकिन इस पूरे प्रकरण पर अभी तक अमर सिंह चुप हैं।
लखनऊ। इस समय यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने सपा परिवार में आग लगी हुई है, वर्चस्व की लड़ाई में चाचा-भतीजा युद्द चल रहा है, इस आग के पीछे कारण अमर सिंह अंकल को बताया जा रहा है। चाचा-भतीजा युद्द चरम सीमा पर है और इस सुलझाने का प्रयास अब पितामह मुलायम सिंह यादव कर रहे हैं।
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि जिन्हें इस पूरे प्रकरण का रचयिता कहा जा रहा है, जिन्हें अखिलेश ने दलाल जैसे शब्दों से नवाजा है वो अमर सिंह हैं कहां?, ये यक्ष प्रश्न हर किसी के दिमाग में घूम रहा है। अपने आप को अमिताभ बच्चन का हनुमान कहने वाले अमर सिंह भला अभी तक शांत क्यों है?
कहीं ये चुप्पी आने वाले किसी तूफान की आहट तो नहीं क्योंकि अमर सिंह उन लोगों में से नहीं जो चुप बैठें इसलिए हर निगाहें उन्हें शिद्दत से खोज रही हैं।
'अमर सिंह दलाल हैं'
आपको बता दें कि ऐसी खबर है कि समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने कहा था कि अमर सिंह दलाल हैं और इस दलाल की दिल्ली पार्टी के बाद ही मेरे परिवार में बवाल शुरू हुआ। घर में आग अमर सिंह ने ही लगाई है, अमर सिंह पर भी कार्रवाई करूंगा। उनके साथ जो रहेंगे उन्हें भी नहीं छोड़ूंगा।
लेकिन अभी तक अमर सिंह की कोई प्रतिक्रिया इस मसले पर नहीं आई है, जबकि उन्हें लेकर शिवपाल सिंह और रामगोपाल यादव ने टिप्पणी जरूर की है।













Click it and Unblock the Notifications