सपा का दंगल: शिवपाल के स्थान पर नरेश उत्तम बने यूपी के अध्यक्ष
अखिलेश के सपा समर्थकों ने सपा मुख्यालय पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अखिलेश ने शाम 4 बजे नरेश उत्तम को पार्टी की कमान सौंपी।
लखनऊ। राष्ट्रीय अधिवेशन में सपा नेताओं के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मान लेने के बाद सीएम ने नरेश उत्तम को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। नरेश उत्तम को ये पोस्ट शिवपाल यादव को हटाने के बाद मिली है।
सपा का दंगल: अखिलेश के खिलाफ शिवपाल जाएंगे कोर्ट?
यही नहीं टीवी पर चल रही खबरों के मुताबिक अखिलेश के सपा समर्थकों ने सपा मुख्यालय पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अखिलेश ने शाम 4 बजे नरेश उत्तम को पार्टी की कमान सौंपी।
कौन है नरेश उत्तम
- नरेश उत्तम अखिलेश के काफी करीब माने जाते हैं और पिछड़े वर्ग से आते हैं।
- अखिलेश जब पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट थे, तब नरेश वाइस प्रेसिडेंट थे।
- नरेश उत्तम विधान परिषद सदस्य हैं।
- नरेश उत्तम सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं।
रामगोपाल यादव के 4 प्रस्ताव पेश
आपको बता दें कि राजधानी में समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए विशेष अधिवेशन में आज पार्टी नेताओं ने जो कुछ कहा,उससे साबित हो गया कि सपा में अभी भी कुछ सही नहीं है। अधिवेशन में आज पार्टी नेता रामगोपाल यादव के 4 प्रस्ताव पेश हुए हैं।
4 प्रस्ताव
- सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मान लिया है।
- उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव को पद से हटा दिया गया है।
- पार्टी महासचिव अमर सिंह को भी पार्टी ने निकालने का प्रस्ताव रखा गया है।
- और मुलायम सिंह को मार्गदर्शक की भूमिका दी गई है।