Akashteer: मिलिए भारतीय सेना के मूक योद्धा आकाशतीर से, जिसने बिना दहाड़े पाकिस्तान के उड़ाए छक्के
Akashteer: पाकिस्तान ने भारत के शहरों और भारतीय सैन्य स्थलों पर 9 और 10 मई को रात के अंधेरे में हमले किए उस समय भारतीय सेना के आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम (Air defense system) ने देश को सुरक्षित करने में बड़ी अहम भूमिका निभाई। एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने ही पाकिस्तान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोनों का समय रहते पता लगाया, उन्हें ट्रैक किया और प्रभावी ढंग से बेअसर किया था।
पाकिस्तान के हमलों से भारत को बचाने वाला ये मूक योद्धा 'आकाशतीर' खूब चर्चा में है आकाशतीर के बारे में रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा "हमारा ये मूक योद्धा आकाशतीर फाइटर जेट की तरह दहाड़ता नहीं था, मिसाइल की तरह चमकता नहीं था, ये केवल सुनता था और गणना करके दुश्मन के वार पर हमला करता था।" आइए जानते हैं इस खासियत?

आकाशतीर की खासियत क्या है?
एयर डिफेंस सिस्टम (Air defense system) आकाशतीर को पूर्ण रूप से भारत में तैयार किया गया है। ये भारतीय सेना का ऑटोमैटिक एयर डिफेंस सिस्टम और रिपोर्टिंग सिस्टम है। ये सटीकता के साथ हवाई खतरों और हमलों को भाप कर उसे रोकने और नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
आकाशतीर कैसे करता है काम?
आकाशतीर दुश्मन के ड्रोन, मिसाइलों और विमानों का पता लगाने, ट्रैकिंग करने माहिर है। इसमें लगे रडार और सेंसर मिलकर सही समय पर हमलों का पता लगा लेते हैं और उन पर हमला कर बेअसर कर देते हैं।आकाशतीर में C4ISR कमांड, कंट्रोल, संचार, कंप्यूटर, इंटेलिजेंस, निगरानी और टोही इसका अभिन्न अंग है। सिस्टम का मोबाइल, वाहन-आधारित डिज़ाइन इसे शत्रु के इलाकों में आसानी में पहुंचने में मदद करता है।
आकाशतीर के आगे फेल है पाकिस्तान का विदेशी एयर डिफेंस सिस्टम
भारत के रक्षा शस्त्रागार की शान आकाशतीर देश की तकनीकी आत्मनिर्भर की दिशा में मील का पत्थर है। पाकिस्तान जो विदेशी HQ-9 और HQ-16 प्रणालियों पर निर्भर था, उसे एयर डिफेंस सिस्टम भारत की सेना के द्वारा किए गए हमलों का पता लगाने और उन्हें रोकने में पूरी तरह से फेल रहे। भारत के इस मूकयोद्धा आकाशतीर के सामने ये सभी कही टिकते भी नहीं हैं।
भारत ने तैयार किए हैं ये अत्याधुनिक हथियार
रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेक इन इंडिया के तहत अत्याधुनिक सैन्य प्रणालियों के निर्माण को बढ़ावा मिला है। इनमें धनुष आर्टिलरी गन सिस्टम, एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS), मुख्य युद्धक टैंक (MBT) अर्जुन और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस के साथ-साथ स्वदेशी विमानवाहक पोत, पनडुब्बी और तेज़ हमला करने वाले नौसेना के जहाज शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications