VIDEO: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता का 'शानदार' वेडिंग इनविटेशन कार्ड सोशल पर वायरल

मुंबई। देश के सबसे अमीर परिवार के सबसे बड़े बेटे की शादी होने जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी इसी साल होगी। आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता के साथ होगी। शादी को लेकर दोनों परिवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी छप चुका है। आकाश और श्लोका की शादी का पहला कार्ड सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाया गया है। नीता अंबानी और अगंत अंबानी शादी का पहला न्‍योता देने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश भगवान को आकाश-श्लोका की शादी का कार्ड सौंपा। इस कार्ड की पहली झलक सामने आने के बाद से ही ये कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 कैसा है देश के सबसे अमीर शख्‍स के बेटे की शादी का कार्ड

कैसा है देश के सबसे अमीर शख्‍स के बेटे की शादी का कार्ड

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का कार्ड भी अनोखा है। सफेद बॉक्स के भीतर बंद कार्ड बेहद खूबसूरत है। सफेद बॉक्स पर गोल्डन से नक्काशी की गई है। बॉक्‍स को खोलते ही अंदर एक स्‍लाइड दिखती है। इस स्लाइड को बाहर निकालते ही भगवान गणेश का एक छोटा सा मंदिर दिखता है, जिसके ऊपर ही सफेद रंग का कार्ड रखा है, जिसमें शादी की सारी डिटेल्‍स हैं।

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड

आकाश-श्लोका के इस वेडिंग कार्ड पर बेहद खूबसूरत नक्काशीदार बूटे बने हुए हैं। ऑफ व्हाइट रंग के इस कार्ड के ऊपर बेहद खूबसूरत फूल जैसा बना है। आकाश और श्लोका की शादी का ये कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इतना ही नहीं उनकी शादी के लिए एक डिजिटल इनविटेशन कार्ड भी तैयार किया गया है। डिजिटल कार्ड में श्लेाका और आकाश अंबानी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। कार्ड को खोलने पर फिल्म काईपोचे के गाने ‘शुभारंभ' को बैकग्राउंड म्यूजिक बजता है।

 गोवा में हुई थी प्री-एगेंजमेंट

गोवा में हुई थी प्री-एगेंजमेंट

इससे पहले गोवा में आकाश और श्लोका की प्री-एगेंजमेंट हुई थी। जहां केवल परिवार के लोग और बेहद करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे। इसके बाद मुंबई में सगाई की पार्टी रखी गई थी। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी सगाई हो चुकी है। ईशा की सगाई पीरामल ग्रुप के अजय और स्वाती पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। माना जा रहा है कि इनकी शादी साल के अंत तक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+