तो टूटेगा अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब में
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) पंजाब में नशाखोरी के कारोबार में शामिल होने का आरोप झेल रहे राज्य के राजस्व मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की। अब वही अकाली दल नशे की तस्करी को रोकने के लिये 5 जनवरी को 4 जगहों पर धरना देगा।

जानकार मानते हैं कि दोनों पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच तनातनी जिस तरह से चल रही है, उससे साफ है कि अब यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चलेगा।
जानकार कहते हैं कि इसी बहाने राज्य में सहयोगी दलों के बीच चल रहा शीतयुद्ध भी खुलकर सामने आ गया है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को धर्मांतरण के मुद्दे पर भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा था।
बादल धरना देंगे
अकाली प्रमुख सुखबीर सिंह बादल अटारी बॉर्डर पर धरना देंगे। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता हुसैनीवाला (फिरोजपुर), सादिकी और गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में धरने की अगुवाई करेंगे।
अमित शाह का दौरा
जानकारों का कहना है कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले शिरोमणि अकाली दल ने यह ऐलान किया है। अकाली दल भारत-पाक सीमा समेत चार स्थानों पर 5 जनवरी को यह धरना देगी ताकि केन्द्र सरकार पर तस्करी रोकने के लिये दबाव बढ़ाया जा सके।
अमित शाह 12 जनवरी को अमृतसर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश नेता अकाली दल के नेताओं के नशाखोरी के इस कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं।
मोदी सरकार को घेरना
सूत्रों का कहना नशे के खिलाफ धरने का ऐलान कर अकाली दल संदेश देना चाहता है कि केन्द्र की मोदी सरकार राज्य में ड्रग्स की तस्करी रोकने में नाकाम रही है।












Click it and Unblock the Notifications