'बीजेपी वाले करी पत्ते की तरह उन्हें इस्तेमाल कर फेंक देंगे', भाई के पार्टी बदलने पर बोले अजीत एंटनी
AK Antony के बेटे अनिल ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली, जिस पर अब उनके भाई अजीत का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस खबर को सुनकर उनके पिता दुखी थे।

कांग्रेस पार्टी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा, जहां पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गए। अब इस मामले में उनके भाई अजीत एंटनी की प्रतिक्रिया सामने आई, जिन्होंने उनके इस कदम की आलोचना की।
मीडिया से बात करते हुए अजीत एंटनी ने कहा कि उनके भाई ने आवेग में आकर ये फैसला लिया था। वो बीजेपी को ठीक से नहीं जानते हैं। उनको इस्तेमाल करने के बाद करी के पत्ते की तरह निकाल के फेंक दिया जाएगा।
उन्होंने ये भी बताया कि उनके परिवार को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि अनिल बीजेपी में जा रहे हैं। उनको तो गुरुवार को न्यूज चैनल्स के जरिए पता चला। उसे देखकर पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा। उनके पिता भी इस फैसले से काफी दुखी हुए।
अजीत के मुताबिक उनके पिता एके एंटनी घर के एक कोने में बैठे नजर आए। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी पिता को इस तरह इतना कमजोर नहीं देखा। उन्होंने आंसू नहीं बहाए, बस इतना ही था, बाकि वो बहुत दुखी थे।
उन्होंने कहा कि मैं ये मानता था कि पार्टी में विवाद की वजह से वो कांग्रेस से दूर रहेंगे, लेकिन ये कभी नहीं सोचा था कि वो बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। ये फैसला पूरी तरह से अप्रत्याशित था। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन अनिल अपनी गलती सुधारते हुए कांग्रेस में वापस आएंगे।
इन नेताओं का दिया उदाहरण
कुछ साल पहले बीजेपी में शामिल हुए अल्फोंस कन्ननथनम और टॉम वडक्कन जैसे नेताओं का उदाहरण देते हुए अजीत एंटनी ने कहा कि वो सभी को अस्थायी रूप से इस्तेमाल करेगी, फिर उन्हें इस्तेमाल किए गए करी पत्ते की तरह बाहर फेंक दिया जाएगा।
एके एंटनी ने क्या कहा?
वहीं बेटे के बीजेपी में शामिल होने पर एके एंटनी ने कहा कि वो एक गलत निर्णय था। अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले से मुझे गहरा दुख हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications