AK Antony ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा पत्र
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अब एके एंटनी कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। एके एंटनी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। बता दें कि एके एंटनी मौजूदा वक्त में केरल से राज्य सभा सांसद हैं और 2 अप्रैल को उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। बता दें कि साल 1970 में एके एंटनी पहली बार विधायक बने थे और 52 साल से राजनीति में सक्रिय हैं।

पिछले साल केरल में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान एंटनी ने कहा था कि वह अब चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। 81 साल के एके एंटनी ने कहा मैंने सक्रिय राजनीति छोड़ने के बारे में सोनिया जी को जानकारी दे दी है। मैंने कुछ महीने पहले ही सोनिया गांधी को अनौपचारिक रूप से इसकी जानकारी दे दी थी।
बता दें कि 52 साल के शानदार करियर में एके एंटनी ने केंद्रीय मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री के रूप में तीन-तीन कार्यकाल में सेवा किया है। केरल में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 31 मार्च को चुनाव होने हैं। मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए, 81 वर्षीय एंटनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिए गए अवसरों के लिए धन्यवाद दिया था।
एके एंटनी साल तक कांग्रेस संसदीय समिति के प्रेसिडेंट रहे और पांच बार विधान सभा पहुंचे। इसके अलावा एके एंटनी तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं, जबकि पांच बार राज्य सभा पहुंचे। महज 37 साल की उम्र में एके एंटनी केरल के मुख्यमंत्री बन गए थे और तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications