Ajit Pawar Plane Crash: हादसे की जांच की मांग पर केजरीवाल से मिले रोहित पवार, DGCA पर लगाए आरोप
Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के विमान हादसे को लेकर अटकलों और दावों का दौर जारी है। दिवंगत नेता के भतीजे और एनसीपी (NCP-SP) विधायक रोहित पवार ने निष्पक्ष जांच की मांग लगातार कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार (7 मार्च) को दिल्ली में आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी से भी मिलेंगे और विपक्ष के कई और नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
रोहित पवार ने मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि विमान हादसे से जुड़ी सारी जानकारी मैंने अरविंद केजरीवाल जी को दी है। वह भी यह सब जानकर हैरान रह गए। पवार ने दावा किया कि देश में कोई भी व्यक्ति कहीं भी FIR दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि जब कोई केजरीवाल के समर्थन में ऐसा करना चाहता है, तो उसे एफआईआर की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विमान हादसों को लेकर DGCA पर साधा निशाना
रोहित पवार ने देश में बढ़ते विमान हादसों पर भी चिंता जताई और कहा कि DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की संरचना में सुधार की जरूरत है। उनके मुताबिक, 'मौजूदा हालात को देखते हुए नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।' बता दें कि रोहित पवार लगातार दावा कर रहे हैं कि अजित पवार के विमान हादसे को लेकर अब तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले की फिलहाल सघन जांच चल रही है।
Rahul Gandhi से भी मुलाकात के लिए मांगा समय
इसके अलावा उन्होंने बताया कि विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की तैयारी भी चल रही है। पवार ने कहा कि वे राहुल गांधी से मिलने के इच्छुक हैं और इसके लिए अनुरोध भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक 9, 10 या 11 तारीख के बीच इस बैठक की संभावना है, जिसमें ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन समेत महा विकास आघाड़ी के अन्य नेता भी मौजूद रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications