अब राजनाथ को भी सलाह देंगे अजीत डोभाल
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कहा है कि वे आतंरिक सुरक्षा के मसलों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अनुभव का लाभ उठाएं। डोभाल की इंटेलिजेंस और सुरक्षा संबंधी मामलों में जबरदस्त पकड़ है। उसका लाभ उठाया जाना चाहिए। भरोसेमंद सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मालूम चला है कि गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू
तो पहले से ही डोभाल से सुरक्षा संबंधी मसलों पर विचार-विमर्श करते रहते हैं। डोभाल खुद भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होने के साथ-साथ गृह मंत्रालय के अफसरों की अहम बैठकों में शामिल होते हैं या उनके बारे में जानकारी लेते रहते हैं।
ध्यान रहे कि डोभाल आईबी के पूर्व निदेशक हैं। वे दिखने में बेहद सीधे सादे नजर आते हैं, पर उनका करियर उतनी ही करिश्माई और कामयाबियों से भरा है। अजीत डोभाल 1968 में केरल कैडर से आईपीएस में चुने गए थे। और 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी के मुखिया के पद से रिटायर हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले डोभाल उनके साथ कुछ विदेश यात्राओं में भी जा चुके हैं। चीन के राष्ट्रपति की हालिया भारत यात्रा से पहले वे चीन में यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने वहां गए थे।












Click it and Unblock the Notifications