अजिंक्ये रहाणे से 39 महीने छोटी हैं उनकी पत्नी राधिका, ऐसी है लव स्टोरी

नई दिल्लीः टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस समय दक्षिण अफ्रीका में अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी राधिका दक्षिण अफ्रीका के अलग-अलग शहरों में घूम रही हैं। साउथ अफ्रीका टूर पर ज्यादातर क्रिकेटर्स की वाइफ साथ गई हुई हैं। सभी एक साथ घूमकर दक्षिण अफ्रीका के शहरों का मजा उठा रही हैं। अजिंक्य रहाणे की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

साउथ अफ्रीका टूर पर गई हैं कई क्रिकेटर्स की पत्नियां

साउथ अफ्रीका टूर पर गई हैं कई क्रिकेटर्स की पत्नियां

साउथ अफ्रीका टूर पर शिखर धवन, रोहित शर्मा, मुरली विजय और उमेश यादव की वाइफ भी गई हैं। हर क्रिकेटर की एक अलग लव स्टोरी है। अगर टीम इंडिया के बल्लेबाज की लव स्टोरी की बात की जाए तो इन दोनों की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी है।

बचपन से एक दूसरे को जानते थे दोनों

बचपन से एक दूसरे को जानते थे दोनों

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर एक दूसरे को बचपन से जानते थे, दोनों पड़ोसी थे और दोनों में अच्छी दोस्ती थी। राधिका धोपावकर और अजिंक्य रहाणे के परिवार भी एक दूसरे को जानते थे। वक्त बितने के साथ-साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

दोनों परिवारों की सहमती से हुई शादी

दोनों परिवारों की सहमती से हुई शादी

दोनों के परिवार एक दूसरे को जानते थे तो दोनों के रिश्ते में होने की बात छुप न सकी और फिर दोनों के परिवार एक दूसरे से बात करने लगे। जब दोनों के परिवार से हां कर दी तो सितंबर 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

रहाणे से छोटी हैं राधिका

रहाणे से छोटी हैं राधिका

अजिंक्य रहाणे के पिता BEST में काम करते हैं तो वहीं जबकि राधिका के पिता मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं। अजिंक्य रहाणे 29 साल हैं तो वहीं राधिका उनसे लगभग तीन साल छोटी हैं।

रहाणे को जिंक्स के नाम से बुलाती हैं राधिका

रहाणे को जिंक्स के नाम से बुलाती हैं राधिका

राधिका अपने पति को जिंक्स के नाम से बुलाती हैं। इन दिनों ये बात टीम इंडिया का हर खिलाड़ी जान चुका है इस कारण से दूसरे कई खिलाड़ी भी उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं।

मैच देखती हैं राधिका

मैच देखती हैं राधिका

राधिका को क्रिकेट काफी पसंद है वो अपने पति का लगभग हर मैच देखने जाती हैं। राधिका को आईपीएल में कई बार रहाणे को चियर्स करते देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+