अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। अजय माकन ने ट्वीट करके राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली यूनिट की कमान सौंपी थी।
अजय माकन ने ट्वीट किया, '2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!'
2015 विधान सभा के उपरान्त-
बतौर @INCDelhi अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता @RahulGandhi जी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है।इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!
— Ajay Maken (@ajaymaken) January 4, 2019
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लोकसभा के साथ हो सकते हैं फिर से विधानसभा चुनाव!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय माकन ने गुरुवार को दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था। अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है। बता दें कि अजय माकन का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था। कुछ महीने पहले भी उनके इस्तीफे की खबरें आई थीं, जिसके बाद उन्होंने इस खबरों का खंडन किया था और कहा था कि वे अपना इलाज करा रहे हैं।