ऑड-ईवन: अजय माकन ने विजय गोयल पर निशाना साधा, कहा- 'ग्रो अप'
Recommended Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार के सात सूत्री कार्यक्रम के तहत सोमवार(4 नवंबर) से सम-विषम योजना लागू की गई है। इस बीच बीजेपी सांसद विजय गोयल ने ऑड-ईवन नियम का उल्लंघन किया है। योजना का विरोध करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने विषम नंबर वाली एसयूवी कार चलाई। कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोमवार को भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को राष्ट्रीय राजधानी में ऑड-ईवन योजना का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई और कहा कि उन्हें 'बड़ा हो जाना' चाहिए।

अजय माकन ने ट्वीट कर कहा कि, एक सांसद! जानबूझकर एक विषम संख्या वाली कार को एक सम संख्या वाले दिन चला रहे हैं। एक जनप्रतिनिधि होकर वह जानबूझकर कानून कैसे तोड़ सकते हैं? मैं (दिल्ली के मुख्यमंत्री) केजरीवाल का सबसे मुखर आलोचक रहा हूँ। लेकिन, मैं प्रदूषण को बढ़ाकर प्रोस्टेस्ट नहीं करूंगा। बड़े हो जाओ विजय गोयल!! बता दें कि, विजय गोयल ने ऑड-ईवन को केजरीवाल सरकार का 'चुनावी हथकंडा' बताया था।
राज्यसभा सांसद विजय गोयल सम-विषम योजना का विरोध करने के लिए सम दिन पर विषम नंबर की गाड़ी लेकर दिल्ली की सड़क पर निकल गए। गोयल की कार पर लिखा था 'प्रदूषण की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार, ऑड-ईवन है बेकार'। गोयल के विरोध पर प्रतिक्रिया जताते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के नेताओं का काम राजनीति करना है और उनके (बीजेपी नेताओं) पास कोई समाधान नहीं है।
विजय गोयल ने कहा था कि, मैं केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध कर रहा हूं क्योंकि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में पांच साल में कुछ नहीं हुआ। अब वह आगामी विधानसभा चुनाव के कारण सम-विषम योजना के जरिए नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर गोयल को दिल्ली के लोगों की इतनी ही चिंता है तो उन्हें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्यों के साथ बैठक बुलाने के लिए कहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications