दिल्ली चुनावों से पहले आखिर Ajay Maken ने ऐसा क्या कहा, जिस पर भड़क गई AAP?
Ajay Maken News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस के ट्रेजरार अजय माकान (Ajay Maken) ने हाल ही में AAP के साथ गठबंधन और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर बयान दिया है। अजय माकन के इस बयान ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ट्रेजरार अयज माकन ने साल 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन कांग्रेस के लिए एक बड़ी भूल साबित हुई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आप को समर्थन देने के कारण ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। कहा कि यदि उस वक्त केजरीवाल के साथ गठन में सहायता नहीं किया होता तो आज दिल्लीवासियों को समस्याएं नहीं झेलनी पड़ती।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने ये बातें आप और बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट और श्वेत पत्र जारी करने के दौरान कहां हैं। इस दौरान अजय माकन ने 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान INDIA ब्लॉक में आप से कांग्रेस के गठबंधन को नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि आप से गठबंधन के नकारात्मक प्रभाव का खामियाजा अब कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भुगत रही है।
दिल्ली कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले माकन ने कहा, "मुझे लगता है कि आज दिल्ली की दुर्दशा और कांग्रेस का यहां कमजोर होना सिर्फ इस तथ्य के कारण है कि हमने 2013 में 40 दिनों के लिए आप का समर्थन किया था।" बता दें कि कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन सिर्फ़ 49 दिन चला।
इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 67 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा सिर्फ़ तीन सीटें ही जीत पाई। इस चुनाव में कांग्रेस कोई सीट जीतने में नाकाम रही। माकन ने तर्क दिया कि अगर कांग्रेस ने 2013 में केजरीवाल को सरकार बनाने में मदद नहीं की होती, तो दिल्ली के निवासियों को बाद में आने वाली कुछ चुनौतियों से बचना चाहिए था।
अरविंद केजरीवाल ने उस साल लोकप्रिय सीएम शीला दीक्षित को उनकी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हराकर इतिहास रच दिया था। जबकि, उन्हें केवल 28 सीटें मिली थीं, जो बीजेपी से थोड़ी कम थीं। इस दौरान माकन ने अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द 'फर्जीवाल' होगा।
आतिशी ने अजय माकान के बयान पर क्या कहा?
अजय माकन के इस बयान पर आम आदमी पार्टी भड़ गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी भाजपा नेता पर यही आरोप लगाए हैं? नहीं।
लेकिन, आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई FIR दर्ज कराई है? हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है।
हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस को लगता है कि हम (AAP) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ AAP को हराने और दिल्ली में भाजपा को जिताने के लिए कुछ आपसी समझौता किया है। अगर कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications